पकड़ी गई सिंगल यूज प्लास्टिक की अब तक की सबसे बड़ी खेप

राज्य कर के सचल दस्ता 11 ने गुजरात से बोकारो(झारखंड) जाता हुआ एक ट्रक पकड़ा जिसमें सिंगल यूज प्लास्टिक की बड़ी खेप अन्य सामान के साथ लोड थी।
सचल दस्ते के सहायक आयुक्त रविकांत द्वारा नगर निगम प्रवर्तन अधिकारी कर्नल आलोक नारायण को इसकी सूचना दी गई । प्रवर्तन दल यह ट्रक लखनपुर स्थित राज्य कर ऑफिस से अपने कब्जे में लेकर नगर निगम लाया।
जांच पड़ताल में इस ट्रक से हलोल गुजरात की 6 फैक्ट्रियों से 475 बोरियों में 14,750 किलो(पौने 15 ton) विभिन्न प्रकार के कैरीबैग बरामद किए गए जिनको जब्त कर लिया गया। यह प्रवर्तन दल द्वारा पकड़ी गई सिंगल यूज प्लास्टिक की अब तक की सबसे बड़ी खेप है।
राजस्व निरीक्षक नफीस द्वारा ट्रक मालिक से 80 हजार रुपए जुर्माना लेने के बाद इस ट्रक को देर शाम छोड़ा गया। जब्त प्लास्टिक को नष्ट करने हेतु पनकी कूड़ा प्लांट भिजवा दिया गया।
इस अभियान में प्रवर्तन दल के सूबेदार अवधेश सिंह, लक्ष्मण सिंह, वीरेंद्र स्वरूप, रामेंद्र सिंह, हवलदार इंद्रजीत, राज नारायण, धनंजय, भूपेंद्र सिंह, जितेंद्र बहादुर, राम नरेश, जितेंद्र सिंह, मोहित बेलदार, जुबैर  इत्यादि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×