रेलवे की हीलाहवाली के कारण अधर में लटका कैंट ओवर ब्रिज का काम

#  जयपुरिया क्रासिंग पर होने वाली परेशानियों से जनता को निजाद दिलाने के लिए लिया गया था आरओबी निर्माण का निर्णय
#  ओवर ब्रिज कार्य के चलते 2022 से बंद है जयपुरिया क्रासिंग, जनता को हो रही परेशानी
कानपुर नगर, जनता की परेशानियो को ध्यान में रखकर जयपुलिरया क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण का निर्णय लिया गया था और  राज्य सेतु निगम द्वारा जनवरी 2022 में इस पुल के निर्माण का कार्य शुरू किया गया था। तभी से जयपुरिया क्रांसिग को भी बंद कर दिया था, जिसके कारण यहां से आवा-गमन भी बंद हो गया था। जिसे भी वहां से गुजरना होता था या जाजमऊ, कैंट की तरफ से शहर आना होता था वह मालरोड पुल की तरफ से होकर आता-जाता था, लेकिन यह ओवरब्रिज अभी तक बनकर तैयार नही हुआ है, जिससे आम जनता की परेशानी बढती जा रही है।
         बता दें कि जयपुलिया क्रांसिग पर आने-जाने वालों की बढी संख्या थी और दो पहिया तथा चार पहिया वाहन की अधिकता के कारण यहां हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती थी। वहीं जयपुलिया स्कूल होने के कारण भी यहां भीडभाड बनी रहती है, विशेष रूप से स्कूल के लगने तथा छूटने के समय। इन्ही समस्याओं को ध्यान में रखते हुए राज्य सेतु निगम द्वारा यहां आवर ब्रिज बनाने का निर्णय लिया गया था और जनवरी 2022 में यहां काम भी शुरू कर दिया था। यहां पुल बनाने की सभी बाधाओं को समाप्त करते हुए पुल का काम शुरू हुआ था। वर्तमान में स्थिति यह है कि राज्य सेतु निगम द्वारा अपने हिस्से का 45 प्रतिशत पुल निर्माण का कार्य तो पूरा करा लिया, लेकिन अब बांकी का काम रेलवे प्रशासन द्वारा कराना है, क्यों कि रेलवे लाइन होने के कारण शेष कार्य रेलवे को करना था लेकन रेवले द्वारा अभी काम की शुरूआत नही की गयी है और कार्य ठप्प पडा है, लोगों को आने-जाने के लिए लम्बा धूम कर जाना आना पडता है। वहीं राज्य सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि हमने अपने हिस्से का कार्य पूरा करा लिया है, शेष कार्य रेलवे को कराना है और इसके लिए उनके विभाग द्वारा रेेलवे को कार्य शुरू करने के लिए पत्र लिखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×