अब एक ही छत के नीचे मरीजों को एमआरआई, सीटी स्कैन, पैथोलाजी, ओपीडी, डायग्नोस्टिक सेंटर की सुविधा जल्द ही मिलेगी

कानपुर नगर, मुरारी लाल चेस्ट हास्पिटल में अब एक ही छत के नीचे मरीजों को एमआरआई, सीटी स्कैन, पैथोलाजी, ओपीडी, डायग्नोस्टिक सेंटर की सुविधा जल्द ही मिलेगी। इसके लिए संभावित रास्ते खुल चुके है। सांस के रोगियों की शहर में लगातार संख्या बढती जा रही है और ऐसे में अस्पताल में अधिक सुविधाओं का भी होना आवश्यक है। बीते नवम्बर माह में निरीक्षण के लिए टीम पहुुंची थी और टीम के द्वारा ओपीडी ब्लाक तथा इंस्टीट्यूट के बारे में जानकारी ली गयी थी।
कानपुर नगर में लागातार सांस के मरीजों की संख्या में बढोत्तरी होती जा रही है, ऐसे में स्वास्थ्य सुविधाओं को भी बढाना आवश्यक हो जाता है। शहर के मुरारी लाल चेस्ट अस्पताल में अब जल्द ही एक ही छत के नीचे मरीजो को सारी सुविधा मिलंेगी। नवम्बर माह मंे टीम के निरीक्षण के बाद मरारी लाल चेस्ट अस्पतला को इंस्टीटयूट बनाने तथा ओपीडी ब्लाक की योजना को बल मिला। ऐसे में न केवल मरीजों को सुविधायें मिलेगी, अपितु शोधा कार्यो को भी किया जा सकेगा। इस सम्बध में बताया गया की पूर्व में आवश्यकताओं के अनुसार कई बार प्रस्ताव भी तैयार किया और प्रशासन को भी भेजा गया लेकिन अब याचिका समिति द्वारा आंस बंध गयी है। अस्पताल में नई ओपीडी ब्लाक कनने से मरीजों को डायग्नोस्टिक सेंटर, पैथोलॉजी, ओपीडी, सीटी स्कैन और एमआरआई जांच की सुविधा एक ही छत के नीचे मिल सकेगी और क्षय रोगियों को बेहतर इलाज मिल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'वो हमसे दोस्ती करना चाहती हैं, लेकिन मैं नहीं करूंगा', ट्रंप ने मेलोनी के बारे में फिर लिखी ऊल-जलूल बातें; कल इटली PM ने दिया था मुंहतोड़ जवाब | महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा, हनुमान मंदिर परिसर में छत गिरी; मलबे में कई श्रद्धालु दबे, मची अफरातफरी | पुलिस पर हमला कर पति को छुड़ाने की कोशिश करने के आरोप में TMC नेता जहांगीर खान की पत्‍नी सरीना गिरफ्तार | तेज प्रताप ने आकाश के खिलाफ दर्ज कराई FIR, बोले- पिता लालू यादव और मेरी हत्या करवाना चाहता है अनुष्का का भाई
Advertisement ×