खत्म हुआ CM पद का सस्पेंस, मोहन यादव मध्य प्रदेश के होंगे अगले मुख्यमंत्री

मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान का लंबा कार्यकाल खत्म हो गया है। इस चुनाव में भाजपा ने जबर्दस्त जीत हासिल की थी। इसके बाद पार्टी की ओर से मोहन यादव को आगे किया गया है। आज भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में मोहन यादव के नाम पर सहमति बनी और मोहन यादव अब मध्य प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे। मोहन यादव ओबीसी के बड़े चेहरे हैं। उज्जैन दक्षिण से जीत कर आए हैं। संघ के बेहद ही करीब है। शिवराज सिंह चौहान ने ही मोहन यादव के नाम का प्रस्ताव विधायक दल की बैठक में किया था। राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा को उप-मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। नरेंद्र सिंह तोमर मध्य प्रदेश में विधानसभा के स्पीकर होंगे।

मोहन यादव का राजनीतिक करियर 2013 में विधायक के रूप में उनके पहले चुनाव के साथ शुरू हुआ, और वह 2018 के मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव में फिर से चुने गए। राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में यादव का प्रभाव तब और मजबूत हो गया जब उन्होंने 2 जुलाई, 2020 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। 25 मार्च 1965 को मध्य प्रदेश के उज्जैन में जन्मे मोहन यादव कई सालों से बीजेपी से जुड़े हुए हैं। अपने राजनीतिक प्रयासों के अलावा, उन्हें एक व्यवसायी के रूप में भी जाना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, 5 सदस्यों वाली हाई पावर्ड कमेटी का किया गठन, हर पहलू की होगी जांच | 'कांग्रेस के कारण देश का विभाजन हुआ, वो गुलामी की मानसिकता और तुष्टिकरण की राजनीति से ग्रसित है', 'वंदे मारतम्' के 2 छंद गाने के फैसले पर भड़के जेपी नड्डा | NDRF की 36 सदस्यीय टीम, 100 गोताखोर और 35 चौकियां स्थापित की गई..... कानपुर में उफान पर गंगा नदी, 176 गांवों में बाढ़ का अलर्ट; बचाव दल तैनात | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×