कानपुर : दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने बांटी 60 ट्राईसाईकिल

कानपुर। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित कृतिम अंग सहायक उपकरण योजना के अन्तर्गत आज  उनकी आवश्यकतानुसार, 60 ट्राई साईकिल, 05 व्हील चेयर, 05 बैसाखी, 7 कान की मशीन वितरित की गयी।
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विनय उत्तम ने मुख्य अतिथि सुरेन्द मैथानी का स्वागत किया।
वीरेन्द्र कुमार ने मंच का संचालन किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन को आत्म निर्भर बनाने में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की भूमिका अहम है। समाज व सरकार को मिलकर दिव्यांगजन के पूनर्वास के लिए काम करना चाहिए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे विधायक सुरेन्द मैथानी ने अपने सम्बोधन मे कहा की सरकार दिव्यांगजनो के प्रति संवेदनशील है। दिव्यांगजन को समाज में बराबरी का दर्जा मिले इसके लिए प्रयासरत है। विधायक सुरेन्द मैथानी ने कहा की दिव्यांगजन को जहाँ मेरी जरूरत महसूस हो हमे याद करे। हम आपकी सेवा के लिए सदैव तत्पर है। सरकार दिव्यांगजन के उत्थान के लिए कृत संकल्प है।
कार्यक्रम में दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विनय उत्तम ने सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया की सरकार दिव्यांगजन को विवाह पुरस्कार के रूप में दोनो व्यक्तियों के दिव्यांग होने पर 35 हजार रूपया, रोजगार के लिए दुकान  संचालन के लिए दस हजार रूपया,दुकान निर्माण के लिए बीस हजार रूपया  देती है। दिव्यांग पेंशन के लिए प्रति माह 1000 रूपया दिव्यांगजनों को सरकार की तरफ से मिलते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×