लापरवाहियों के एक से एक उदाहरण देखने को मिल रहे हैं, लटके पोल के कारण भय और दहशत का माहौल

कानपुर। कानपुर ऐसे तो स्मार्ट सिटी घोषित हो चुका है पर आज भी प्रशासनिक और विभागीय लापरवाहियों के एक से एक उदाहरण देखने को मिल रहे हैं जिनकी अनदेखी लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं। ऐसा ही एक जर्जर लटका हुआ पोल हालसी रोड पर है। यह मुख्य सड़क के बीचबीच है जहां से हजारों लोग वाहन और पैदल निकलते हैं। आज क्षेत्रीय दुकानदारों ने उत्तर प्रदेश प्रांतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता के साथ पोल के नीचे खड़े होकर नारेबाजी करते हुए प्रशासन से संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल इस समस्या का निदान करने की मांग की। अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की नगर निगम,केस्को,बीएसएनएल और यहां तक की जिलाधिकारी कार्यालय तक में शिकायत हो चुकी है पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई और उल्टा सब विभाग एक दूसरे पर काम टाल रहे हैं। अभिमन्यु ने कहा की स्मार्ट सिटी के वादा कर के ऐसी व्यवस्था दी जा रही है।अभिमन्यु ने बताया की व्यापारी मनोज शुक्ला विरोध में पोल के नीचे ही बैठते हैं। सभी दुकानदारों और आम जन में रोष है। हाय वोल्टेज तार इससे निकल रहे हैं। मांग की गई की तत्काल इस समस्या से निदान दिलवाया जाए और साथ ही यदि कोई हादसा होगा तो कानपुर प्रशासन इसके लिए जिम्मेदार होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पटना में JDU की मीटिंग के बाद बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार फिर बने राष्ट्रीय अध्यक्ष; बिहार प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर भी लगी मुहर | नेतन्याहू बने ट्रंप के गले की फांस! होर्मुज बंद के बाद और अब ईरान ने फिर दिखाई आंख, बोला- लेबनान हमला रोको या भूल जाओ समझौता | NEET UG 2026 Re Exam: कड़ी सुरक्षा में एग्जाम संपन्न, कई सवालों ने छुड़ाए 22 लाख छात्रों के पसीने | 'हिजबुल्लाह को गड़बड़ी करने से तुरंत रोकना, नहीं तो ईरान में तबाही मचा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Advertisement ×