स्कूटी पर टक्कर मारकर लुटेरों ने बुआ-भतीजों को लूटा, तमंचे की बट मारकर किया घायल

कनपुर नगर, थाना बिठूर क्षेर में शुक्रवाद की देर रात एक शादी समारोह से अपनी स्कूटी से घर लौट रहे बुआ तथा भतीजे के साथ बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने स्कूटी में जहां टक्कर मारी तो वहीं तमंचे की बट मारकर भतीजें को घायल कर दिया और फायरिंग करते हुए लाखों के जेवरों सहित लगदी भी लूट ली। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
जनकारी के अनुसार थाना बिठूर क्षेत्र के अंतर्गत मंधना निवासी राजेश सिंह जो बीएसएफ में सिपाही है उनकी पत्नी सुधा अपने कन्नौज निवासी भतीजे उत्कर्ष के साथ अपने मामा की बेटी प्रियंका की शादी समारोह में शामिल होने के लिए टिकरा गये हुए थे। उन्होने बताया कि शादी समारोह से देर रात जब वह अपनी स्कूटी से वापस लौट रहे थे तो बभ्भ्यिांन गांव के पास पीछे से अचानक नल्सर बाइक से तीन लुटेरे आ गये और उन्होने स्कूटी पर टक्कर मादी थी, जिससे अनिंयत्रित होकर स्कूटी गिर गयी। इतनी ही देर में बदमाशों ने तमंचा निकाल लिया और उनके माबोइल, पांच हजार नगदी सहित उनकी चेन तथा चार अंगूठी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग भी कि, जिससे वह घबरा गयी और लुटेरे तमंचा लहराते हुए भाग निकले। वहीं गोली की आवाज सुनकर गांव वाले आ गये और उन्होने पुलिस को सूचना दी। मौके पर थाना प्रभारी अतुल ुमार, एडीसीपी वेस्ट आकाश पटेल पहुंचे तथा दोनो घायलो को रामा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस द्वारा फायरिंग की घटना से साफ इंकार कर दिया गया है, फिलहाल रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×