सभी दिव्यांग पेंशनर अपना राशन कार्ड बनवा लें एवं के0वाई0सी0 करवा लें, तभी मिलेगी पेंशन


कानपुर नगर,  राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने आज शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में दिव्यांग व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए शिविर का आयोजन किया। शिविर में दिव्यांग व्यक्तियों के सामूहिक विवाह का पंजीकरण, ट्राई साईकिल, दिव्यांग पेन्शन, रेलवे यूनिक कार्ड, यू0डी0आई0डी0 कार्ड, दुकान निर्माण व संचालन ऋण, दिव्यांग विवाह पुरस्कार, योजना के फार्म भरे गये। सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी। 17 व 18 दिसम्बर को भी शिविर का आयोजन होगा।
दिव्यांगजनों ने शिविर में पेंशन न मिलने की शिकायत की गयी। वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि सभी दिव्यंाग पेंशनरों को अपना राशन कार्ड बनवाना अनिवार्य है बिना राशन कार्ड व के0वाई0सी0 के दिव्यांग पेंशन विभाग जारी नहीं करेगा। वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि दिव्यांगजनों की सभी समस्याओं के समाधान के लिए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों से वार्ता करके समस्याओं का समाधान कराया जायेगा। उन्होंने बताया की प्रत्येक दिन प्रातः 9 से 11 बजे तक शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क बगिया, में दिव्यांग व्यक्तियों के लिए समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया जाता है। जरूरतमंद दिव्यांग व्यक्ति शिविर में आकर सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। शिविर में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार के अलावा अल्पना कुमारी, राहुल कुमार, अरविन्द सिंह, आनन्द तिवारी, गुड्डी दीक्षित, वैभव दीक्षित, गौरव कुमार आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×