भगवा झंडा लेकर, मुंबई से अयोध्या के लिए पैदल निकलीं शबनम, यात्रा को मिली है पुलिस प्रोटेक्शन

भगवान राम में आस्था रखने वाले दुनिया के हर एक शख्स को 22 जनवरी का इंतजार है. आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा होनी है. इसके साथ ही आम भक्तों के लिए भी मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे. 22 जनवरी के समारोह में शामिल होने के लिए लोग दूर-दूर से अयोध्या आने की तैयारी में हैं. कई राम भक्त ऐसे भी हैं जो दर्शन करने के लिए अनोखे तरीके से मंदिर पहुंचेंगे. इन भक्तों में मुंबई की शबनम भी शामिल है. इस्लाम धर्म से ताल्लुक रखने वाली शबनम भगवान राम के दर्शन करने के लिए मुंबई से निकल पड़ीं हैं लेकिन उनकी अयोध्या यात्रा सुर्खियों में आ गई है. हैरान करने वाली बात ये है कि शबनम मुंबई से अयोध्या के लिए पैदल चलकर आ रही है.

शबनम के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. शबनम अपने साथी रमन राज शर्मा और विनीत पांडे के साथ अयोध्या के लिए निकलीं हैं. इन तीनों की यात्रा को पुलिस प्रोटेक्शन दे रही है. शबनम 22 जनवरी को अयोध्या की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हो सकती हैं. इस बीच वो मध्य प्रदेश से होकर आगे बढ़ेंगी. अपनी यात्रा को लेकर शबनम का कहना है कि लड़कियां पैदल यात्रा कर सकती हैं, उन्हें यह दिखाना है जिसकी वजह से वो राम नगरी दर्शन के लिए निकलीं हैं. शबनम ने आगे कहा कि उन्हें लोगों को यह भ्रम भी दूर करना है कि सिर्फ लड़के की पैदल यात्रा के लिए बने होते हैं. शबनम कहती हैं कि उन्हें मुस्लिम होने पर गर्व है.

राम जी में आस्था के लिए हिंदू नहीं बल्कि एक अच्छा इंसान होना जरूरी है. भगवान राम तो सभी के हैं. ऐसा शबनम का कहना है. उन्होंने कहा कि राम जी सिर्फ भारत के ही नहीं है बल्कि वो पूरी दुनिया के हैं. हालांकि, कई कट्टरपंथियों द्वारा उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है लेकिन शबनम कहती हैं कि वो महज चंद लोग ही हैं. यात्रा पर कदम बढ़ाते हुए शबनम बताती हैं कि उन्हें जब रास्ते में मुसलमान मिलते हैं तो वो सलाम भी बोलते हैं और जय श्री राम भी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×