31 दिसम्बर की रात शराब पीकर गाडी चालने वालो को पड सकती है भारी

  • यातायात पुलिस की 31 दिसम्बर रात के लिए विशेष तैयारी, सडकों पर होगी पुलिस की कडी व्यवस्था
  • शराब पीकर गाडी चालने वालों को देना होगा 10 हजार रू0 जुर्माना
कानपुर नगर, यदि आप 31 दिसम्बर की रात शराब पीकर कानपुर की सडकों पर निकले तो यह आपको भारी पड सकता है, क्योकिं इस दिन यातायात पुलिस पूरी तरह चौकन्ना रहेगी और कडी व्यवस्था के बीच शराब पीकर गाडी चलाने वालो पर नजर रखेगी। नए वर्ष के आगमन के जश्न के बीच मौज मस्ती करने वाले लोगों को यह ध्यान रखना होगा। यदि शराब पीकर गाडी चलाते पाये गये तो 10 हजार रू0 का जुर्माना देना पड सकता है।
नए वर्ष के आगमन का जोश लोगों में विशेषकर युवाओं में ज्यादा होता है और जश्न के दौरान शराब आम हो चुकी है। युवक रात में शराब के नशे में गाडी चलाते हुए निकलते है और सडको पर भी हुडदंग करते देखे जाते है। ऐसे में कई बार दुघर्टनाये भी हो चुकी है। इस बार यातायात प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना है और 31 दिसम्बर की रात को कडी व्यवस्था के साथ नगर की सडको और चौराहो पर मौजूद रहेगी। इस दौरान यदि को शराब के नशे में गाडी चलाता हुआ पाया जाता है तो उसे 10 हजार रूपया जुर्माना देना पडेगा। डीसीपी यातायात सलमान ताज पाटिल के अनुसार 31 दिसम्बर की रात सडकों पर कोई हुडदंग न हो और दुघर्टना न हो, इसके लिए हमारी पुलिस तैयार है। 31 दिसमबर की रात को शहर के सभी प्रमुख सडकों व चौराहो पर यातायात पुलिस की तैनाती की जायगी और शराब पीकर गाडी चलाने वालों के चालान किए जायेंगे। उन्होने कोहरे को देखते हुए चौराहो, तिराहो तथा डिवाइडरों पर रिफ्लेक्टर तथा साइनेज लगाये जाने के निर्देश नगर निगम अधिकारियों को दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×