सोना लककर भागने वाले आरोपी प्रीतम मंडल को पुलिस ने कोलकाता से किया गिरफ्तार

  •  कोतवाली पुलिस प्रीतम व उसके साथी को ट्राजिट रिमांड पर कानपुर लाने की कर रही तैयारी
कानपुर नगर, सर्राफा व्यापारी के यहां कारीगरी का काम करने वाला एक व्यक्ति जो व्यापारी सहित अन्य कारीगरों का लगभग 452 ग्राम सोना लेकर फरार हो गया था और पुलिस उसकी तेजी के साथ तलाश कर रही थी, उसे 14 दिन बाद पश्चिम बंगाल से कानपुर कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफतार कर लिया गया। मुख्य आरोपी के साथ उसके दो अन्य साथी भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर आरोपी तथा उसके दोनो साथियों को कानपुर लाने की तैयारी कर रही है।
15 दिसम्बर को कोतवाली थानाक्षेत्र से धोबी मोहाल के तिकल पार्क निवासी सफर्रा व्यापारी के यहां कारीगिरी करने वाला प्रीतम उनका तथा अन्य कारीगों का 452 ग्राम सोना लेकर फरार हो गया था। इस सम्बन्ध में सोना व्यापारी तपस ने बताया था कि कारीगर प्रीतम के साथ आत अन्य कारीगर उनके यहां काम करते थे। आरोपी प्रीतम उनके यहां ही रहता था। 15 दिसम्बर की सुबह उन्होने पाया कि प्रीतम घर से गायब था साथ ही जानकारी करने पर पता चला कि प्रीतम उनका तथा कारीगरों की मेजों की दरार में रखा सोना लेकर गायब हो चुका था। वहीं उसका मोबाइल भी बंद हो चुक था। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी थी। उसकी तलाश में पुलिस टीम कोलकाता गयी थी। जहां पुलिस को सफलता मिली और कारीगर प्रीतम अपने दो साथियों को साथ गिरफ्तार कर लिया गया। इसके सम्बन्ध में एसीपी कोतवाली अर्चना सिंह ने बताया कि प्रीतम और उसके दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोलकाता गई टीम वहां पर तीनों अपराधियों को कोर्ट में पेश करेगी और जल्द ही ट्रांजिट रिमांड पर तीनो चोरों को कानपुर लाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×