ठंड से बचने के लिए चिताओं की सुलगती लकडियों के बीच सो गया बुजुर्ग

  •  रैन बसेरा की व्यवस्थाओं पर उठ खडा हुआ सवाल, शहर में नही हो सकी अभी तक अलाव की व्यवस्था
कानपुर नगर, उम्र का ऐसा पडाव जब हांथ-पैर काम करना लगभग बंद कर चुके है, ऊपर से बेसहारा जिंदगी। ऐसी ठण्ड में जब लोगों को रजाई में ठण्ड सता रही है, ऐसे में एक बुजुर्ग स्वयं को ठण्ड से बचाने के लिए श्मशान में चिताओं की सुलगती लकडियों के बीच सो गया। यह ऐसा नजारा था, जब मुर्दा चिताओं के बीच जिंदा आदमी जीवन अपने जीवन को बचाने का प्रयास करता दिखाई दे रहा था। खैर स्थानीय लोगो ने इसका वीडियों बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
हम किस आधुकिता की बात कर रहे है, समाज में आज भी लोगों के पास छत नही है, कोई अपना नही है, बेसहारा, बेबस अपनी जिंदगी काटने वालो के प्रति नगर प्रशासन भी सजग नही दिखाई देता। एक ओर सरकार अलाव और रैन बसेरा की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने के लिए हर वर्ष विशेष प्रावधान करती है लेकिन नीचे के सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण आम जनमानस तक लाभ नही पहुंच पाता। एक मन विचलित मरने वाला मामला सामने आया। पार्वती बांगला रोड से लगे गंगा किनारे स्थित भैंरव घाट पर शवों का अंतिम संस्कार किया जाता है और यहीं पर चिताओं की सुलगती लकडियों के बीच स्वयं को ठण्ड से बचाने के लिए एक बुजुर्ग सो गया। स्थानीय लोगों ने जब यह विडीयों सोशल मीडिया पर डाला तो तेजी से वायर हुआ।
मंदिरों और घाटों पर रहते है सैकडों बेसहारा बुजुर्ग
यह कोई एक बुजुर्ग की कहानी नही है। कानपुर के घाट मंदिरों के घाट है और लगभग यहां सभी घाटों पर बेसाहारा बुजुर्ग बडी संख्या में रहते है जो यहां आने वाले श्रृद्धालाओं की कृपा के सहारो अपनी जिंदगी गुजार रहे है। भैरवघाट, बाबा आनन्देश्वर घाट, बिठूर के घाट, सरसैया घाट, जाजमऊ खेरेपति घाट आदि स्थानो पर एसे बुजुर्ग देखे जा सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×