संयुक्त विकास आयुक्त कानपुर मण्डल कार्यालय में मनाया गया नव वर्ष

  • ग्राम विकास विभाग के समस्त अधिकारियों ने दी नव वर्ष की शुभकामनायें
कानपुर नगर, संयुक्त विकास आयुक्त कानपुर मण्डल कार्यालय, रावतपुर में नव वर्ष के प्रथम दिन ग्राम विकास के सभी अधिकारियों ने एकत्र होकर एक दूसरे को शुभकामनाये दी साथ ही अन्य ब्लाको के आये अधिकारियों के साथ मिलकर चर्चा करते हुए चोखा-बाटी का आंनद लिया।
संयुक्त विकास आयुक्त कानपुर मण्डल कार्यालय रावतपुर में ग्राम विकास विभाग के जिला प्रशिक्षण अधिकारी डा0 विजय सिंह के संरक्षण में तथा वित्त लेखा अधिकारी सिद्धार्थ दीक्षित के संचालन में नव वर्ष के आगमन के अवसर पर प्रथम दिन एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जेडीसी एन0डी0 सविता, डीडीओ गजेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक वित्त लेखा अधिकारी सिद्धार्थ दीक्षित, प्रधान सहायक राजेश त्रिवेदी सहित अन्य विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने सभी को नव वर्ष की शुभकामनाये दी और कुछ क्षण बैठकर आपस में चर्चा की। इस अवसर पर चोखा-बाटी का भी आन्नद लिया गया। कार्यक्रम में ऑडीटर अरूण कुमार, राजेन्द्र सक्सेना गीता बाजपेई, रीता शर्मा, कृतिका गुप्ता, शांती देवी आदि उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, 5 सदस्यों वाली हाई पावर्ड कमेटी का किया गठन, हर पहलू की होगी जांच | 'कांग्रेस के कारण देश का विभाजन हुआ, वो गुलामी की मानसिकता और तुष्टिकरण की राजनीति से ग्रसित है', 'वंदे मारतम्' के 2 छंद गाने के फैसले पर भड़के जेपी नड्डा | NDRF की 36 सदस्यीय टीम, 100 गोताखोर और 35 चौकियां स्थापित की गई..... कानपुर में उफान पर गंगा नदी, 176 गांवों में बाढ़ का अलर्ट; बचाव दल तैनात | श्वेता तिवारी ने इंस्टामार्ट से ऑर्डर की एनर्जी ड्रिंक, लेकिन साथ में कॉकरोच भी आए मुफ्त; फिरकी लेते हुए बोलीं- मुंढे जी आप कहां है? .......... Amit Shah के सामने साउथ के CM ने की 2 बड़ी मांग
Advertisement ×