असदुद्दीन ओवैसी ने दिया भड़काऊ बयान, बोले- नौजवानों, हमारी मस्जिद हमने खो दी…

22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर तैयारियां जारी है। हालांकि, इसको लेकर राजनीति भी खूब हो रही है। इन सब के बीच एआईएमआईएम के प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भड़काऊ बयान दिया है। उन्होंने अपने एक संबोधन में कहा कि नौजवानों, मस्जिदों को आबाद रखो। उन्होंने कहा कि नौजवानों मैं तुमसे कह रहा हूं हमारी मस्जिद हमने को दी और वहां क्या किया जा रहा है, आप देख रहे हैं। नौजवानों, क्या हमारे तुम्हारे दिलों में तकलीफ नहीं होती। ‘

अपने भाषण को एक्स पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि नौजवानो!! अपनी मिल्ली हमियत और ताक़त को बरक़रार और मस्जिदों को आबाद रखो। कहीं ऐसा ना हो के हमारी मस्जिदें छीन ली जाये। उन्होंने अपने भाषण में लोगों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि मुझे उम्मीद है कि आज का नौजवान सोचेगा कि उसे किस तरह खुद को, अपने परिवार को और अपने मोहल्ले को बचाना है। एकजुटता एक ताकत है इसलिए हमें एकजुट रहना है।

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने गुरुवार को नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) को पत्र लिखकर राष्ट्रीय राजधानी के नागरिक निकाय द्वारा सुनहरी बाग की सुनहरी मस्जिद को विरासत भवनों की सूची से हटाने के प्रस्ताव का विरोध किया था। अपने पत्र में, एआईएमआईएम नेता ने कहा, “मस्जिद को नए शहर की योजना बनाते समय जानबूझकर शामिल किया गया था। इसके अलावा, इसका ऐतिहासिक और स्थापत्य महत्व अद्वितीय है। इसका प्रस्तावित निष्कासन भारत की विरासत के लिए एक अपूरणीय क्षति होगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×