मुझे बेटे और बहू से बचा लो, मार डालेंगे – मां ने बेटे व बहू पर लगाया लूट और जान से मारने की कोशिश का आरोप…

कानपुर, अपने इकलौते बेटे और बहू परेशान होकर एवं बिठूर पुलिस की लचर कार्रवाई से असंतुष्ट हिंदूपुर बिठूर में रहने वाली 75 वर्षीय शकुंतला यादव को चलने में दिक्कत, आंखों से कम दिखता है मगर आंसुओं की लकीर चेहरे पर साफ देखी जा सकती है। वह कहती हैं इकलौता बेटा बहू खून के प्यासे हैं मारते पीटते हैं व गंदी गालियां बकते हैं कभी खाना नहीं देते ना कोई मदद करते हैं। बिजली व पानी बंद कर देते हैं। अंधेरे में रहना पड़ता है। घर कब्जाना चाहते हैं पौत्र एवं पौत्री माता-पिता के साथ दादी पर हाथ उठाने में नहीं हिचकते।
भरभराई आवाज के साथ शकुंतला यादव ने पीड़ा ज्वाइंट सीपी आनंद प्रकाश तिवारी को सुनाई।
जेसीपी ने बिठूर इंस्पेक्टर को फोन कर वृद्धा की मदद करने के निर्देश दिए।शकुंतला बताती हैं बहुत समय पहले पति चंद्रभाल का निधन हो चुका है। उन्होंने मजदूरी कर बेटे को पाल पोसा। बेटे की शादी की। 17 साल पहले बेटा और बहू अपने हिस्से की जमीन बेचकर सारा पैसा लेकर कहीं चले गए थे। पिछले साल दोनों तीन बेटी और एक बेटे के साथ घर लौट आए। घर पर शकुंतला नहीं थी रिश्तेदार के घर गई थी ‌ उन लोगों ने ताला तोड़कर जबरदस्ती घर में कब्जा कर लिया।
उन्हें गाली गलौज कर घर से निकाल दिया। पड़ोसियों के हस्तक्षेप के बाद घर में रहने को मिला।
लेकिन परेशान बहुत करने लगे।
कभी बिजली काट देते हैं कभी पानी बंद कर देते हैं भूखा, प्यास छोड़ दिया जाता।अलमारी से 47000 नगद और सोने के गहने गायब कर दिए।जान लेने का प्रयास किया, गर्दन पड़कर जबरदस्ती कीट नाशक पिला दिया। पड़ोसियों ने समय रहते देख लिया और अस्पताल पहुंचाया तब जान बच सकी।
बेटा शराबी है शराब की लत में सब कुछ बेच चुका है। यह घर भी बेचना चाहता है।
बहु बदचलन है। परसों भी लोहे की राड से मारपीट करने की कोशिश दोनों ने की।नाती आता है बचाने को उसे जान से मारने की एवं फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी दोनों ने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×