बेफिकर हो कर खाओ ये चीजें, नहीं बढ़ेगा वजन, शरीर भी रहेगा फिट

हमारे शरीर के लिए 3 समय का खाना बहुत जरूरी होता है. इनमें से सबसे जरूरी है ब्रेकफास्ट. हमें सुबह के समय ऐसा ब्रेकफास्ट करना चाहिए जिससे हमारा पेट लंबे समय तक भरा रहे और शरीर में एनर्जी भी भरपूर रहे. कई बार लोग वजन कम करने के लिए ब्रेकफास्ट करना छोड़ देते हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए. आज हम आपको कुछ लो कैलोरी ब्रेकफास्ट बताने जा रहे हैं जिसको खाने से आपका पेट भी भरा रहेगा और वजन भी ज्यादा नहीं बढ़ेंगा.

इडली

इडली एक बहुत ही लो कैलोरी ब्रेकफास्ट है जिसे आप सुबह खा सकते हैं. इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आसानी से पच भी जाता है. इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड भी पाया जाता है जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी कम होता है.

मूंग दाल चीला

मूंग दाल में कॉपर, फोलेट, राइबोफ्लेविन, विटामिन, विटामिन सी, फाइबर, पोटेशियम, फॉस्फोरस समेत कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं. मूंग दाल के चीले में कैलोरी भी कम होती है जिससे वजन भी ज्यादा नहीं बढ़ता है और साथ में पाचन भी दुरुस्त रहता है.

पोहा

पोहा बहुत लोगों को पसंद होता है. आप ब्रेकफास्ट के तौर पर अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. पोहा भी एक लो कैलोरी फूड है जिसे खाने से पेट भरता है और वजन भी कंट्रोल रहता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ट्रंप के 'अड़ियलपन' के सामने नहीं झुकेगा ईरान, कहा- ना होर्मुज खोलेंगे, ना सीजफायर करेंगे; क्या अब होगी तबाही? | 'होर्मुज स्ट्रेट खोल दो', ट्रंप की धमकी का ईरान ने उड़ाया मजाक, कहा- चाबी खो गई | Ram Mandir-CAA के बाद अब UCC और One Nation One Election, PM Modi ने बताया BJP का अगला एजेंडा | कानपुर : फूलबाग नेहरू युवा केन्द्र के बाहर फल मंडी में लगी भीषण आग, देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप
Advertisement ×