आवारा सांड ने ली नाबलिक की जान, आये दिन आवारा पशुओं से राहगीर व वाहन चालक हो रहे शिकार, कई बार हो चुकी दुर्घटनाएं

  • कानपुर की सडकों पर हजारो की संख्या में घूमते आवारा जानवर बन रहे शहरवासियों के जीवन के लिए काल
कानपुर नगर, कानपुर की सडकों पर लगातार आवारा जानवरों का आतंक मचा हुआ है। आवारा जानवरों में सांड, गाय, सुअर और कुत्ते है जो दिन-प्रतिदिन लोगों के जीवन के लिए काल साबित होते जा रहे है। नगर प्रशासन द्वारा अभियान चलाकर इन आवारा पशुओं की बात तो की जाती है लेकिन हकीकत दूसरी है। अभियान कर्मचारी सिर्फ गायों को पकडते है और गाय पालकों से पैसा लेकर उन्हे छोड देते है, इसके अलावा किसी और जानवर को पकडने की तेजी कर्मचारियों में नही होती। इन जानवरों केसाथ ही बंदर भी शहर की बडी समस्या है जो शहर के कई इलाकों में आतंक का पर्याय बने हुए है। आवारा पशुओं से होने वाले हादसो में एक हादस और जुड गया, जिसमें एक सांड ने एक नाबालिक को उठाकर पटल दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी।
घटना विश्व बैंक बर्रा की है जहां के रहने वाले राकेश मिश्रा का 16 वर्षीय पुत्र रविवार शाम को किसी काम से अपनी साइकिल से जा रहा था। राकेश मिश्रा ने बताया कि रास्तें में एक आवार सांड ने उनके पुत्र को उठाकर पटक दिया, जिससे उसे गंभीर चोटो आई। सूचना मिलते वह अपने पुत्र को हैलट अस्पताल ले गये जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। अचानक पुत्र की मौत से पूरे परिवार में मातम फैल गया वहीं घटना सीसी टीवी फुटेज में कैद हो गयी। यह एक घटना है ऐसी कई घटनाये शहर में होती रहती है, जिसमें लोग जख्मी होते रहते है और यह छोटी-मोटी घटना उद्धघटित नही होती। आखिर शहर की सडकों पर आवारा पशुओं पर नगर निगम कैटिल विभाग की लापरवाही आम जनमानस पर कब तक हादसों का कारण बनती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×