राष्ट्रीय विकलांग पार्टी अब राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के नाम से जानी जायेगी, चुनाव आयोग को भेजा जायेगा पत्र

  • दिव्यांगजनों को राजनैतिक भागीदारी दिलाना मुख्य उद्देश्य – वीरेन्द्र कुमार
कानपुर। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन आज शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में सम्पन्न हुआ| अधिवेशन में देश  के कोने कोने से पार्टी प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जिसमें झारखण्ड  महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, दिल्ली उत्तर प्रदेश सहित देश के कोने-कोने से पार्टी के पदाधिकारियों ने भाग लिया। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव हुआ जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष  वीरेन्द्र कुमार (कानपुर), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धनराज गायकवाड (महाराष्ट्र), दिनेश कुमार ( पंजाब), राष्ट्रीय महासचिव नागेश कुमार (झारखण्ड), राष्ट्रीय प्रवक्ता भावेश वघानी (गुजरात) राष्ट्रीय संगठन सचिव प्रमोद मिश्रा (कानपुर) चुने गये।
अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने अपने सम्बोधन मे कहा कि स्वर्गीय  के0के0 दीक्षित जी ने राष्ट्रीय विकलांग पार्टी का गठन दिव्यांगजनो को राजनैतिक भागीदारी दिलाने के लिये किया था उनके कारवां को आगे बढाने का काम हम सब मिलकर करेंगे। अब हक मांगने से नहीं छीनने से मिलता है, हक छीनने के लिये हमें संगठन व अपनी शक्ति को बढ़ाना पडे़गा। अतिथियों का स्वागत जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, प्रदेश प्रवक्ता अल्पना कुमारी, प्रदेश संगठन सचिव मनोज त्यागी, मण्डल अध्यक्ष अशोक कुमार,  वैभव दीक्षित, गौरव कुमार , गुड्डी दीक्षित आदि ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ट्रंप के 'अड़ियलपन' के सामने नहीं झुकेगा ईरान, कहा- ना होर्मुज खोलेंगे, ना सीजफायर करेंगे; क्या अब होगी तबाही? | 'होर्मुज स्ट्रेट खोल दो', ट्रंप की धमकी का ईरान ने उड़ाया मजाक, कहा- चाबी खो गई | Ram Mandir-CAA के बाद अब UCC और One Nation One Election, PM Modi ने बताया BJP का अगला एजेंडा | कानपुर : फूलबाग नेहरू युवा केन्द्र के बाहर फल मंडी में लगी भीषण आग, देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप
Advertisement ×