मस्जिद में घुस चोर ने एक नमाजी का पार किया मोबाईल

कानपुर नगर, शहर में चोरों का आतंक छाया हुआ है। कोई भी समारोह हो या शादी-विवाह के कार्यक्रम हर जगह चोर घात लगाये बैठे रहते है और मौका पाते ही चोरी कर लेते है, यहां तक कि मंदिर और मस्जिद भी अब इन चोरों से महफूज नही रहे। एक ऐसी ही घटना में जाजमऊ की गल्ला गोदाम स्थित नबी करीम मस्जिद में एक चोर ने एक नमाजी का मोबाईल फोन चोरी कर लिया, जिसका विडियों भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जाजमऊ डिफेन्स कॉलोनी निवासी फौजान ने बताया कि वह ईशा की नमाज पढने के लिए गल्ला गोदाम स्थित नबी करीम मस्जिद गये थे, जहां नमाज के दौरान उनका मोबाईल चोरी हो गया। वहीं सीसी टीवी देखने पर पता चला कि एक युवक मस्जिद के अंदर घुसा और मोबाईल सहित जैकेट भी लेकर फरार हो गया। पूरा वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। गनीमत यह रही कि फुटेज के आधार पर चोर को पहचान लिया गया। मस्जिद के इमाम मौलाना परवेज ने बतायाकि युवक के घरकी जानकारी की गयी और जब वहां पहुंचा गया तो उस युवक ने मोबाइल वापस कर मांफी मांगी और भविष्य में ऐसा कार्य न करने का वायदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×