भगवा झंडा हाथ में लेकर स्टंट करना युवक को पडा भारी


#  सोशल मीडिया में वीडियों हुआ वायरल, एक्शन में आई पुलिस
#  वीडियों में स्कॉर्पियों के बोनट पर खडे होकर भगवा लहराता दिख रहा युवक
#  प्रकरण पर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत की गयी कार्यवाई

कानपुर नगर, अति से अधिक उत्साह कभी-कभी भारी पड जाता है और एसा ही एक मामला सोशल मीडिया में जमकर चित्र सहित वायरल हो रहा है, जिसमें फिल्मी स्टाईल से एक युवक भगवा धोती पहने, हाथो में भगवा लिए चलती स्कॉर्पियों के बोनट पर खडे होकर स्टंट करते दिखाया गया। फिर क्या है सोशलमीडिया पर वीडिया वायरल होने के साथ ही पुलिस भी एक्शन में आ गयी और मोटर वाहन अधिनियम के अतंर्गत आवश्यक कार्यवाई की गयी।
बता दें कि गंगा बैराज सहित शहर के कई स्थानों पर युवाओं द्वारा मोटर बाईक और कारों पर स्टंट करने के मामले समय समय पर सामने आते रहे है। इसी प्रकार एक वीडियों सोशल मीडिया में वायरल हुआ जिसमें चलती स्कॉर्पियों कार में एक युवक भगवा धोती पहन हाथों में भगवा झंडा लेकर स्टंट करता दिखाई दिया। विडिया वायरल हुआ तो पुलिस भी एक्शन में आई और मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी लेकिन चालान कितने का काटा गया या वाहन को सीज किया गया, इसकी कोई जानकारी नही हो पाई। जिस प्रकार से अजय देवगन दो बाईकों के बीच एक फिल्म में स्टंट किया था ठीक उसी प्रकार यहां युवक ने किया लेकिन यहां बाईक के स्थान पर स्कॉर्पियों कार थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×