बाबू पुरवा में दो समुदायों के बीच हुई मार-पीट

#  दो दिन पहले दोनो समुदायों के बीच झंडा लगाने को लेकर हुआ था विवाद

#  हंगामें की सूचना पर डीसीपी साउथ अंकिता शर्मा सहित कई थानों की फोर्स मौके पर

कानपुर नगर, एक बार फिर बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो समुदाय आमने सामने आ गये। पहले बात गाली-गलौज के साथ शुरू हुई जो बाद में मारपीट में परिवर्तित हो गयी। दो दिन पहले झंडा लगाने को लेकर भी दोनो समुदाय के लोगों के बीच वाद-विवाद हुआ था, जो शांत हो गया था और उसी बात को लेकर दो समुदाय के लोग फिर आमने सामने आ गये।

थाना बाबू पुरवा क्षेत्र के बगाही बाकरगंज क्षेत्र में एक बार फिर माहौल खराब होते-होते उस समय बचा जब क्षेत्र में ही रहने वाले दो समुदाय एक-दूसरे के आमने सामने आ गये। बात गाली-गलौज से शुरू होकर मारपीट तक जा पहुंची। हंगामें की सूचना से प्रशासन के हाथ-पांव फूल गये और तत्काल डीसीपी साउथ अंकिता शर्मा सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गयी और स्थिति को नियंत्रण में किया। हलांकि क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। लोगों द्वारा बताया गया कि दो दिन पूर्व ही झंडा लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहा-सुनी हुई थी लेकिन मामला शांत हो गया था। एक बार फिर बुधवार को दोनो पक्षों के लोग एकत्र होने लगे और ममला बढता देख लोगों ने प्रशासन को सूचना दी। पुलिस द्वारा बताया गया कि दो पक्षों में तनाव की सूचना के बाद मौके पर फोर्स लगा दी गयी है। स्थित सामान्य हो गयी है लेकिन एहतियात के तौर पर अभी पुलिस तैनात रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×