
# संदिग्ध परिस्थियों में चालक की डिपों में हुई मौत
कानपुर नगर, कानपुर में रोडवेजकी बस चलाने वाले एक बस चालक की डिपों में संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी। मौत के कारणों का स्पष्ट तो पता नही चल सका लेकिन बताया जाता है कि चालक की कुछ तबियत खराब थी।
जानकारी के अनुसार थाना नवाबगंज क्षेत्र के अर्तंगत आने वाले रोडवेड के कार्यालय में एक रोडवेज बस चालक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी। मृतक बस चालक के फुफेरे भाई अमन पाल ने बताया कि बस चालक 32 वर्ष का तथा कानपुर देहात के डेरापुर का रहने वाला था। उसकी मौत की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि वह झांसी के कानपुर के बीच रोडवेज बस चलाते थे और बुधवार को झांसी से बस लेकर कानपुर के विकास नगर डिपो पहुंचे थे। वहां मौजूद लोगों की माने तो चालक संतोष की दोपहर में अचानक तबियत खराब हो गयी थी, जिसके बाद उनके साथी कर्मियों द्वारा उन्हे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जहां डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया था। मृतक संतोष के परिवार में उनकी पत्नी अंजू तथा एक पुत्र भी है। घटना की जानकारी के उपरान्त थाना नवाबगंज की पुलिए मौके पर पहुंची।
