अधिक आमदनी के साथ सेहत के गुणों का भी खजाना है रंगीन गोभी


कानपुर नगर, चंद्रशेखर आजाद कृषि एव प्रौधेागिकी विश्वविधालय कानपुर के कल्याणुपर स्थित सब्जी अनुभाग अध्यक्ष डा0 राम बटुक सिंह ने बताया कि सब्जी प्रक्षेत्र पर रंगीन फूलगोभियों के परीक्षण सफलता पूर्वक संपादित कराए गए है।
उन्होने बताया कि रंगीन फूल गोभी स्वादही नही अधिक आय व सेहत के लिए लाभकारी है। रंगीन गोभियों में कैरोटिनाईड, फ्लोवोनॉयड, सकार्बिक एसिड, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी एवं जरूरी मिनरल्स पाए जाते है। उन्होने बताया कि इनके उगाने की विधि समान फूलगोभी की ही भांति है। किसानों को सलाह दी कि इस गोभी के बीज की मात्रा 200 से 350 ग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से होती है। इसकी खेती सामान्य जलवायु में आसानी से की जा रही है। कहा कि आमदनी की दृष्टि से रंगीन फूलगोभी कृषकों के लिए अधिक लाभकारी है क्योंकि रंगीन फूलगोभी का बाजार एवं मूल्य सामान्य फूलगोभी से अधिक रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'वो हमसे दोस्ती करना चाहती हैं, लेकिन मैं नहीं करूंगा', ट्रंप ने मेलोनी के बारे में फिर लिखी ऊल-जलूल बातें; कल इटली PM ने दिया था मुंहतोड़ जवाब | महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा, हनुमान मंदिर परिसर में छत गिरी; मलबे में कई श्रद्धालु दबे, मची अफरातफरी | पुलिस पर हमला कर पति को छुड़ाने की कोशिश करने के आरोप में TMC नेता जहांगीर खान की पत्‍नी सरीना गिरफ्तार | तेज प्रताप ने आकाश के खिलाफ दर्ज कराई FIR, बोले- पिता लालू यादव और मेरी हत्या करवाना चाहता है अनुष्का का भाई
Advertisement ×