ठंड में लड्डू बनाते समय ना करें ये गलतियां

जब ठंड का मौसम आता है तो हम सभी की शुगर क्रेविंग्स बहुत ज्यादा बढ़ जाती हैं। इस मौसम में हम सभी तिल से लेकर नारियल आदि के लड्डू अपने घर पर बनाते ही हैं। वहीं कुछ लोग बाजार से लड्डू लाकर खाते हैं। दरअसल, जब वे घर पर लड्डू बनाते हैं तो वे उतनी अच्छे नहीं बनते हैं या फिर सही तरह से बन ही नहीं पाते हैं। उन्हें समझ में नहीं आता है कि आखिरकार गड़बड़ कहां हो रही है। दरअसल, लड्डू बनाते समय हम अक्सर कुछ गलतियां कर बैठते हैं, जिसके बारे में आज हम आपको इस लेख में बता रहे हैं-

इंग्रीडिएंट्स को टोस्ट ना करना

कुछ लोग सूखे मेवे और मसाले को भूनते नहीं हैं और उसे ऐसे ही रेसिपी में इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे वे सॉगी हो जाते हैं और स्वाद कम हो जाता है। वहीं, अगर आप इंग्रीडिएंट्स को भूनते हैं तो इससे लड्डू का टेस्ट कई गुना बढ़ जाता है।

इंग्रीडिएंट्स को तेज आंच पर भूनना

यह तो हम जानते हैं कि लड्डू बनाने के लिए इंग्रीडिएंट्स को भूनना बहुत जरूरी है, लेकिन इस स्टेप को सही तरह से करना जरूरी है। कभी भी तेज आंच पर इंग्रीडिएंट्स को ना भूनें। कई बार हम जल्दी के चक्कर में ऐसा करते हैं, लेकिन इससे इंग्रीडिएंट जल जाते हैं। उदाहरण के लिए, बेसन या बूंदी को तेज आंच पर तलने से वे सूखे, बेस्वाद और सख्त हो सकते हैं।

शुगर सिरप की कंसिस्टेंसी में गड़बड़ी

अगर आप घर पर ही एकदम परफेक्ट तरीके से लड्डू बनाना चाहते हैं तो आपको अपने शुगर सिरप की कंसिस्टेंसी पर खास ध्यान देना हो। यदि चाशनी बहुत अधिक गाढ़ी या पतली होती है, तो इससे लड्डू की शेप पर असर पड़ता है। ऐसे में वह या तो बहुत अधिक नरम या फिर एकदम सख्त हो जाता है। चाशनी एक तार की होनी चाहिए। यही लड्डू के लिए एकदम सही मानी जाती है।

नमी को नजरअंदाज करना

लड्डू बनाते समय एक आम गलती यह है कि रेसिपी में या तो बहुत कम या बिल्कुल भी दूध नहीं डाला जाता है। कुछ लोग इसमें घी भी नहीं मिलाते हैं, जिससे आटा बाद में जम जाता है और फिर लड्डू बहुत सख्त बनते हैं। यहां तक कि वे खाने में बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×