भैंरव घाट पर मगरमच्छ दिखने से मची अफरा-तफरी

कानपुर नगर, कानपुर प्राचीन मंदिरो और घाटों का शहर में यहां बहने वाली मां गंगा नदी में प्रतिदिन हजारों श्रृद्धालू गंगा स्नान करते है ऐसे में गंगा नदी में मगरमच्छ जैसे भयानक जीव का देखा जाना जहां चिंता का विषय है तो वहीं गंगा स्नान करने वाले लोगों को भी अब सावधानी बरतनी होगी।
कानपुर के भैंरव घाट पर कल गंगा तट तक एक विशालकाय मगरमच्छ को स्थानीय लोगों ने देखा, इसके बाद जहां लोगों में दहशहत का माहौल बन गया तो वहीं लोग गंगा किनारे जाने में डरने लगे है। लोगों की माने तो भैरव मंदिर से लगे भैरव घाट को श्मशान घाट भी कहा जाता है और यह अंतिम संस्कार करने का कानपुर में प्रमुख स्थान है। मृतकों के अंतिम संस्कार के उपरान्त हिंदू धर्म में गंगा स्नान का प्रावधान है और लोग करते भी है लेकिन यहां घाट पर मगरमच्छ देखे जाने के बाद लोगें ने स्नान नही किया वहंी यह डर और चिंता की बात है। फिलहाल नाविक और गोताखोर मगरमच्छ को ढूढने का प्रयास कर रहे है साथ ही लोगों से अपील करते हुए कहा गया है कि गंगा में स्नान करते समय सावधानी बरते क्यों कि कानपुर में कई घाट है जहां प्रतिदिन दूर-दूर से लोग गंगा स्नान करने आते है साथ ही यदि स्नान के समय ध्यान नही दिया गया तो कोई हादसा भी हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×