तेजी के साथ की जा रही है बिठूर महोत्सव की तैयारियां


#  बिठूर के नानाराव पार्क में 9 फरवरी से 11 फरवरी तक मनाया जायेगा बिठूर महोत्सव
#  जनपदो के एक उत्पाद के साथ ही लगाई जायेगी सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं की प्रदर्शनी
#  बिठूर महोत्सव में फूड कोर्ट, किड्स प्ले जोन के साथ होंगे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम

कानपुर नगर, बिठूर को किसी पहचान की आवश्यकता नही है। इतना ही यह नगरी एक एतिहासिक महत्व रखती है उससे भी ज्यादा इसका धार्मिक महत्व है। रानी लक्ष्मी बाई के जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है तो वहीं कई धार्मिक मान्यताये भी यहां से जुडी है और आगामी 9 फरवरी से बिठूर के नानाराव स्मारक पार्क में बिठूर महोत्सव का आरम्भ होने जा रहा है।
बिठूर के नानाराव पार्क में आगामी 9 फरवरी से 11 जनवरी तक बिठूर महोत्सव का आयोजन किया जायेगा, जिसकी तैयारियों प्रशासन स्तर पर जोनो से की जा रही है। यह महोत्सव थीम पर आधारित होगा और इस महोत्सव में संस्कृति, पौराणिकता तथा ऐतिहासिकता की झलक दिखाई पडेगी। महोत्सव में जहां एक जनपद-एक उत्पाद योजना के अंतर्गत उत्पादों को दर्शाया जायेगा तो वही सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी के लिए प्रदर्शनी लगाई जायेगी। अन्य आर्कषणों में फूड कोर्ट, किड्स प्ले जोन तथा विभिान् सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कराया जायेगा। इस सम्बन्ध में पूर्व में एक बैठक में मंडलायुक्त अमित गुप्ता द्वारा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए सभी तैयारियों को समय से पूर्ण कराने को कहा था, जिसके बाद महोत्सव के कार्यो को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से कराने को समितिया गठित हुई थी। अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लिया गया है। बिठूर महोत्सव में कई विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति के साथ नगर के गणमान्य व सामान्यजन भी शामिल होगे। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रमों को आयाजित किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×