प्रवर्तन दल ने प्रतिबंधित थर्मोकोल ले जाते 3 ट्रक पकड़े, वसूला गया 3 लाख रुपए जुर्माना

कानपुर। सटीक मुखबरी पर प्रवर्तन अधिकारी कर्नल आलोक नारायण के नेतृत्व में प्रवर्तन दल ने देर रात भौंती से जाजमऊ तक कई नाके लगाए।
रात करीब 1 बजे, तीन ट्रक प्रतिबंधित थर्मोकोल की प्लेटें जौनपुर, गोंडा और लखनऊ जाते हुए नाकों द्वारा पकड़ लिए गए। ये तीनों ट्रक “महावीर थर्मोप्लास्ट” की रनिया स्थित फैक्ट्री से माल लेकर जा रहे थे। महावीर थर्मोप्लास्ट की कई गाडियां पहले भी थर्मोकोल और प्लास्टिक ग्लास दूसरे जिले ले जाते हुए पकड़ी गईं हैं।
तीनों ट्रकों से कुल साढ़े चौबीस क्विंटल प्रतिबंधित थर्मोकोल जब्त किया गया जिसको कूड़ा कंपैक्टर गाड़ियों से दबवा कर पनकी कूड़ा प्लांट भिजवा दिया गया।
नियमानुसार प्रति ट्रक एक लाख रुपए जुर्माना लगाया गया है। ट्रकों से राजस्व निरीक्षक विकास कुमार द्वारा 3 लाख रुपए जुर्माना वसूल कर ट्रकों को छोड़ दिया गया।
इस अभियान में प्रवर्तन दल के सूबेदार अवधेश सिंह, लक्ष्मण सिंह, वीरेंद्र स्वरूप, रामेंद्र सिंह, हवलदार धनंजय, जितेंद्र सिंह, रामनरेश, इंद्रजीत, भूपेंद्र, राज नारायण, जितेंद्र बहादुर, गोविंद, मोहित इत्यादि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×