भड़काऊ भाषण देने के आरोपी मौलाना से 2 घंटे पूछताछ, भड़काऊ भाषण का वीडियो हो गया था वायरल

गुजरात एटीएस ने भड़काऊ भाषण देने के आरोपी मौलाना सलमान अज़हरी से 2 घंटे तक पूछताछ की. सूत्रों के मतुाबिक इस बात की जांच की जा रही है कि मौलाना के किसी संदिग्ध संगठन से संबंध हैं या नहीं ? यह भी पता लगाया कि मौलाना की फंडिंग के स्रोत क्या था.

बताया जा रहा है कि अजहरी के समर्थन में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार अपडेट्स डाले जा रहे हैं. पुलिस की कार्रवाई से लेकर मुफ्ती की लोकेशन हर बात की जानकारी कुछ सोशल मीडिया पेज पर दी जा रही है.

मुफ्ती के सैंकड़ों समर्थक हुए थाने के बाहर इक्ट्ठा
बता दें गुजरात पुलिस ने रविवार को मुंबई से इस्लामी उपदेशक मुफ्ती सलमान अजहरी को हिरासत में ले लिया था. अजहरी को रविवार को मुंबई के घाटकोपर पुलिस स्टेशन लाया गया तो मुफ्ती के सैकड़ों समर्थक उनकी तत्काल रिहायी की मांग करते हुए पुलिस थाने के बाहर जमा हो गए, इससे इलाके में यातायात जाम हो गया. उन्होंने कहा कि पुलिस ने थाने के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह भाषण 31 जनवरी की रात को जूनागढ़ के ‘बी’ डिवीजन पुलिस थाने के पास एक खुले मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में दिया गया था.

भड़काऊ भाषण का वीडियो हो गया था वायरल
कथित भड़काऊ भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अजहरी और स्थानीय आयोजकों मोहम्मद यूसुफ मलिक और अजीम हबीब ओडेदरा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153बी और 505 (2) के तहत एक एफआईआर दर्ज की गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×