भाजपा कार्यकर्ता रामलला के दर्शन के लिए आयोध्या हुए रवाना

#  120 बसों द्वारा जाने वाले 6 हजार राम भक्तों को प्रकाश पाल ने दिखाई हरी झंडी

गुलशन अहमद मंसूरी 

कानपुर। बीते पांच सौ सालों का कडा संघष और न जाने कितने विवाद और प्रतीक्षा के बाद प्रभु राम का भव्य एवं विशाल मंदिर आयोध्या में तैयार हुआ, जिसकी प्राणप्रतिष्ठा का महोत्सव 22 जनवरी को मनाया गया था। इस समारोह के बाद दशा यह कि आयोध्या में श्री रामलला के दर्शनों के लिए प्रतिदिन तीन से चार लाख श्रृद्धालु पहुंच रहा है और यह क्रम लगातार जारी है।

कानपुर से भी रामभक्तों को बसों द्वारा आयोध्या भेजा जा रहा है। मगलवार को भाजपा उत्तर एवं दक्षिण जिलाध्यक्ष दीपू पांडे व शिवराम सिंह के नेतृत्व में 120 बसों से 6 हजार भाजपा कार्यकर्ता रामलला के दर्शनों के लिए आयोध्या रवाना हुए, जिन्हे भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर जय श्रीराम की गूंज से सारा वातावरण गुंजायमान हो गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि हमारी पीढी बहुत भाग्यशाली है जो हमें रामलला के दर्शनों का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। सभी आयोध्या जाने वाले भक्तों में अति उत्साह देखा गया। सभी ने हाथों में भगवा पताकें ले रखी थी और जय श्रीराम के नारों के बीच बस आयोध्या के लिए रवाना हो गयी।

अयोध्या नगरी प्रभु श्री राम के दर्शन को जाने के लिए सोनू शर्मा, रवि यादव, ओम प्रकाश आर्या एडवोकेट, अमित कोरी एडवोकेट, राकेश कुमार, संजय, प्रदीप सिंह, आदि लोग भी रवाना हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×