स्कूटी सवार बदमाशों ने किया शिक्षक के घर पर पथराव

#  थानाखेत्र चकेरी के श्याम नगर की घटना, बदमाश मौके से फरार, पीडित शिक्षक ने दी थाने में तहरीर

कानपुर नगर, मंगलवार की देर रात एक शिक्षक के घर के बाहर आये स्कूटी सवार बदमाशों ने शिक्षक के घर पर पथराव कर दिया, जिसके बाद वारदात को अंजाम देकर सभी बदमाश मौके से फरार हो गये। बुधवार को शिक्षक द्वारा थाने में मामले के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी।
थाना चकेरी के श्याम नगर क्षेत्र के सी ब्लाूक में रहने वाले शिक्षक राकेश कुमार पांडे ने बताया कि बुधवार की सुबह जब वह सोकर उठे तो उनके घर के अंदर जली हुई प्लास्टिक तथा कुछ कपडे पडे हुए थे। उन्होने बताया कि वह अपनी पत्नी सुमन के साथ घर पर रहते है जबकि उनका बेटा तथा बहू नोएडा में रहता है। बताया कि जब उन्होेन सीसी टीवी फुटेज चेक किया तो पाया कि मंगलवार की देर रात कुछ स्कूटी सवार युवको ने उनके घर पर पथराव किया और आग का गोला फंेका। इस घटना के बाद शिक्षक तथा उनकी पत्नी काफी दहशत में है। उन्होने बताया कि उनकी मोहल्ले में किसी से कोई विवाद तक नही है। उन्हे यह भी पता नही कि ऐसा करने वाले युवक कौन थे और उन्होने यह कार्य क्यों किया। बुधवार को वह थाना चकेरी पहुंचे तथा घटना के सम्बन्ध मे लिखित शिकायत की। पुलिस द्वारा मामला दर्ज करते हुए सीसी टीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×