ताकतवर होता वायरस, बढा रहा जोडो का दर्द


#  अस्पतालों में अधिकाश मरीज जोडो व घुटनों के दर्द के, युवाओं को भी हो रही परेशानी

कानपुर नगर, बदलते मौसम में साथ होने वाले वायरल अब कुछ समय के लिए शहरवासियों के परेशानी का कारण बन सकते है। वैसे भी बुखार, सर्दी और जुकाम का वायरस लोगों को परेशान कर रहा है लेकिन अब यह वायरस इतना शक्तिशाली हो चुका हैकि इसका प्रभाव शरीर के जोडो और घुटनों पर पड रहा है। लगातार इस वायरस से ग्रसित मरीज हैलट ओपीडी में बडी संख्या में आ रहे है। इतना ही नही महिलाऐं और युवा भी इस वायरस की चपेट में आ रहे है।
इस समय यदि कोई बुखार से ग्रसित होता है तो ऐसे मरीजों के बुखार के साथ जोडों के दर्द का भी सामना करना पड रहा है। युवा भी इससे अलग नही है। हर उम्र के लोगों को इस वायरस का सामना करना पड रहा है। बीते दिनों में हैलट अस्पताल की आर्थोपेडिक विभाग की ओपीडी में जोड तथा घुटनों के दर्द के मरीजो की संख्या की खासी बढोत्तरी पाई गयी है। खतनाक स्थित तक और भी हो जाती है, जब पहले से ही जोडो, घुटनो के दर्द, गठिया के रोगी को फीवर आता है और उनकी परेशानी काफी बढ जाती है। डाक्टरों की माने तो बुखार आने की दशा में 25 प्रतिशत मरीज घुटने व जोड के दर्द से ग्रसित पाये गये है। वहीं बुखार ठीक होने के बाद भी एक से दो महीनो तक जोडो का दर्द बना रह सकता है। बता दें कि काफी समय पहले चिकनगुनिया नामक वायरस बुखार के कारण ही हालात हो जाते थे और उसमें व्यक्ति तत्काल जोडो के दर्द से कराह उठता था। डाक्टर बताते है कि पूर्व में चिकनगुनिया से पीडित मरीजों को जोडो के दर्द की समस्या आसानी से हो जाती है। यह बुखार का वायरस हडिडयों को कमजोर कर रहा है और इसका खासा प्रभाव कमजोर इम्युनिटी वालों मरीजों पर पड रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए डाक्टरों ने प्रतिदिन व्यायाम करना जहां जरूरी बताया तो वही कैल्शियम युक्त आहार को सर्वश्रेष्ठ बताते हुए वजन पर नियंत्रण रखने की सलाह दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×