मौनी अमवस्या कल, घाटों पर उमडेगा श्रृद्धा का सैलाब


#  हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व, पवित्र नदी में स्नान करना होता है फलदायी
#  मौनी अमावस्या की सभी तैयारियां पूरी, घाटों पर लगेंगे मेले

कानपुर नगर, भारत देश जितना ही पौराणिक देश है उतनी ही पौराणिक यहां की मान्यताये है। हम भगवान, देव, ऋषी ही नही बल्कि प्रकृति और ईश्वर की हर रचाना को महत्व देते है उसकी पूजा करते है। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व माना गया है। इस बार कल 9 फरवरी दिन शुक्रवार को मौनी अमावस्या है, जिसे साधारण भाष में माघ पूर्णिमा कहा जाता है। इस दिन सृष्टि के पालनहाल भगवान विष्णु का विशेष पूजन-अर्चन किया जाता है।
कल 9 फरवरी को मौनी अमावस्या का पर्व है। ऐसे में कानपुर के गंगा घाटों में हजारो श्रृद्धालाओं की भीड उमडेगी। गंगा स्नाना के लिए प्रशासन द्वारा सभी घाटों पर तैयारिया तेजी के साथ पूरी की जा रही है। घाटांे पर मेले जैसा माहौल होगा। आस्था के इस पर्व में घाटों पर आये भक्त पहले गंगा में स्नान करके, उसके उपरान्त दान-पुण्य और पूजा  अर्चना की जायेगी। ज्योतिषाचार्य के अनुसार 9 फरवरी की सुबह 8बजकर 2 मिन से मौनी अमावस्या का समय शुरू होगा जो 10 फरवरी की सुबह 4 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। बताया जाता है कि प्रथम दिन चूंकि सुबह से मुुर्हूत है, इसलिए इस दिन का स्नान श्रेष्ठ होगा। इस दिन लोग मौन रखते हुए संयम से साधना करते है। शास्त्रों में भी मौनी अमावस्या पर मौन रखने का विधान बताया गया है। इस दिन स्नान के बाद दान आदि करने के बाद भगवान का पूजन और व्रत रखने के विधान है। साथ ही इस दिन सर्व सिद्धि योग भी है जो सुबह 7 बजकर 5 मिनट से लेकर रात को 11 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। आचार्य रमेश तिवारी ने बताया कि जो बुजुर्ग या कोई भी पवित्र नदी नही जा सकता तो वह स्नान के जल में थोडा से गंगा जल मिलकार स्नान कर सकता है, इससे भी उसे पुण्य फलों की प्राप्ति होगी साथ ही पितरो को भी मोक्ष की प्राप्ति होती है। स्नान के दौरान सूर्य भगवान को भी जल अर्पित करे और यथा संभव दान दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कोलकाता भगदड़ के बाद एक्शन में CM सुवेंदु: पूजा कमिटी के सेक्रेटरी सहित 7 लोग गिरफ्तार, SIT गठन का दिया भरोसा ............. कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी 7 आरोपियों को 10 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा | दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, 8 की मौत; कई घायल .... भरूच की फार्मा कंपनी में भीषण विस्फोट, 5 लोगों की मौत; 15KM दूर तक सुनाई दी आवाज |      दिल्ली में सड़क हादसा, DTC बस ने भीड़ को मारी टक्कर, एक की मौत; कई घायल, लेडी ड्राइवर चला रही थी बस ... फूलों से स्वागत देख क्यों झल्ला उठीं फराह खान? तिलक लगाने से भी रोका, वीडियो देख भड़के यूजर्स | दिल्‍ली में प्रदर्शन से अबतक 3000 करोड़ का नुकसान, CTI ने जताई चिंता, बोली- दीवाली तक जारी रहा प्रोटेस्‍ट तो 10000 करोड़ रुपए के पार जाएगा आंकड़ा
Advertisement ×