युवती के पैर छूकर माफी मांगने का वीडियों सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

  • कुछ दिन पहले युवक ने युवती से की थी अभद्रता, तमंचा लगाकर यवुती के युवक ने छुआये पैर
कानपुर नगर, एक युवक को एक युवती पर अभद्र टिप्पणी करना भारी पड गया। युवक को पहले कुछ युवकों द्वारा उठाकर सून-सान इलाके में ले जाया गया, जहां उसकी जमकर पिटाई की गयी फिर उसे युवती के सामने लाया गया। यही नही तमंचा लगाकर उस युवक को युवती से माफी मंगवाई गयी, जिसका वीडियों भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें युवक यह कहता हुए दिखायी दे रहा हैकि अगर हम अब कुछ और करें तो दीदी मुकदमा लिखवा देना। फिलहाल युवक द्वारा थाने में तहरीर दी गयी है।
जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले नौबस्ता थाना क्षेत्र के अंतर्गत यशोदा नगर एच ब्लॉक निवासी युवक किशोर का एक वीडियों शनिवार को सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ, जिसमें किशोर एक युवती के पैर छूकर माफी मांगता दिखाई दे रहा था और कह रहा था कि अगर अब कुछ करे तो मुकदमा लिखवा देना। सोशल मीडिया में निहाल सोनकर नाम के एक युवक ने वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। वही वीडियों के वायरल होने के काद किशोर ने नौबस्ता थाने में तहरीर दी। युवक किशोर ने बताया कि गुरूवार की शाम को कुछ युवक उसे श्रीराम चौक से जबरन अगवा कर तमंचे के बल पर र्मापुर के जंगलों में ले गये थे, जहां जमकर उसकी पिटाई की गयी और फिर उसके बाद बाईपास बस्ती लाकर युवती से माफी मंगवाई गयी। वहीं पूरे प्रकरण में एसीपी नौबस्ता आशुतोष ने बताया कि युवक द्वारा शिकायत की गयी है जांच की गयी है उन्होने दोनो पक्षों के आवस में समझौता कर लेने की बात कही गयी वहीं एसीपी ने तमचें वाली बात को निराधार बताया तथा कहा कि दोनेा पक्ष आपस में परिचित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×