जिस जमीन पर लकीर खींच देंगे वो दे दूंगा, जब UAE से पीएम मोदी ने सुनाया वो किस्सा

संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में ‘अहलान मोदी’ कार्यक्रम में लोगों द्वारा “मोदी-मोदी” के नारे लगाए गए। ‘अहलान मोदी’ कार्यक्रम के लिए यूएई के अबू धाबी के जायद स्पोर्ट्स स्टेडियम में भारतवंशी लोगों का अभिवादन ‘नमस्कार’ कहकर किया। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने भारत- यूएई की मजबूत साझेदारी का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज अबू धाबी में आपने एक नया इतिहास रचा है। आप यूएई के कोने-कोने से और भारत के अलग-अलग राज्यों से यहां आए हैं लेकिन सभी के दिल जुड़े हुए हैं. इस ऐतिहासिक स्टेडियम में हर दिल की धड़कन, हर सांस, हर आवाज कहती है – भारत-यूएई दोस्ती जिंदाबाद।

अहलान मोदी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2015 में जब मैंने आप सभी की ओर से उन्हें(शेख मोहम्मद बिन जायद) अबू धाबी में एक मंदिर बनाने का प्रस्ताव दिया, तो उन्होंने तुरंत इसके लिए हां कह दी…अब इस भव्य (BAPS) मंदिर का उद्घाटन करने का समय आ गया है। मुझे 2015 में अपनी पहली(यूएई) यात्रा याद है जब मुझे केंद्र में आए कुछ ही समय हुआ था। तीन दशकों के बाद यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की संयुक्त अरब अमीरात की पहली यात्रा थी। कूटनीति की दुनिया मेरे लिए नई थी। उस समय एयरपोर्ट पर मेरा स्वागत तत्कालीन युवराज और आज के राष्ट्रपति ने अपने पांच भाइयों के साथ किया था… वह स्वागत अकेले मेरे लिए नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के लिए था।

पीएम मोदी ने अबू धाबी में बनकर तैयार हुए हिंदू मंदिर को लेकर एक दिलचस्प किस्सा लोगों को सुनाया। उन्होंने कहा कि जब साल 2015 में मैंने यूएई के क्राउन प्रिंस नाहयान के सामने आप सबकी ओर से यहां अबू धाबी में मंदिर का प्रस्ताव रखा था तो उन्होंने तुरंत बिना एक पल गंवाए हां कर दी थी। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि जिस जमीन पर लकीर खींच दोगे, मैं दे दूंगा। अबू धाबी में इस भव्य दिव्य मंदिर के लोकार्पण का समय आ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×