अराजकतत्वों ने अंबेडकर प्रतिमा को खंडित कर शांति बिगाडने का किया प्रयास

#  भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर किया हंगामा, आक्रोशित भीड को पुलिस द्वारा समझाने का किया गया प्रयास

कानपुर नगर, एक बार फिर अराजतत्वों द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा को खण्डित कर शहर में अशांती फैलाने का प्रयास किया गया। प्रतिमा खंडित होने की सूचना पर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के साथ आम लोग भी मौके पर पहंुचे और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस द्वारा किसी प्रकार आक्रोशित लोगों को शांत कराया जा सका।
लगातार शहर में अराजकतत्वों द्वारा शांती बिगाडने का प्रयास किया जाता रहा है। पहले भी कई स्थानों पर बाबा साहेब की मूर्ति के साथ छेड-छाड कर यह करने की कोशिश की गयी। एक बार फिर अराजकतत्वों द्वारा कानपुर के स्थाना सचेंडी क्षेत्र के एस इंटर काॅलेज परिसर में लगी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित किया गया, जिससे लोगों में आक्रोश पैदा हो गया। बाबा साहेब की प्रतिमा खंडित होने की सूचना पर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं द्वारा मौके पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया गया। कुछ लोगों का कहना है कि जान-बूझ कर हमें ठेस पहुंचाने के लिए ऐसा किया जाता है तो कुछ लोग इसे शांती भंग करने के लिए किया जाने वाला कार्य बता रहे थे। फिलहाल हंगामे की सूचना पर सचेंडी थाना प्रभारी योगेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने तथा शांत रहने का भरकस प्रयास करने लगी। काफी प्रयासों के उपरान्त लोगों को समझाया जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×