थाना सेन पश्चिम पारा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया

कानपुर, पुलिस उपायुक्त दक्षिण रवीन्द्र कुमार द्वारा थाना सेन पश्चिम पारा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया निरीक्षण में थाने के अभिलेखों,महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस आदि चेक किये गये तथा थाना प्रभारी से क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों के क्रियाकलापों की वर्तमान स्थिति व निगरानी के बारे में जानकारी की गई साथ ही आसन्न लोकसभा चुनाव को देखते हुए थाना प्रभारी, बी.पी.ओ. एवं चौकीदारों से वार्ता कर निर्देश दिये गये कि क्षेत्र के संवेदनशील/ अति संवेदनशील, पोलिंग बूथों की समीक्षा कर ली जाए तथा संवेदनशीलता के कारणों का परीक्षण करते हुए चुनाव में गड़बड़ी करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर लिया जाए, क्षेत्र में स्थापित विभिन्न महापुरूषों की प्रतिमाओं की देखरेख एवं सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की जाए। थानाक्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले विभिन्न महत्वपूर्ण मार्गों पर अतिक्रमण हटवाकर यातायात व्यवस्था बनाये रखी जाए किसी भी परिस्थिति में जाम न लगने पाये। साथ ही स्थानीय व्यक्तियों से जनसंवाद स्थापित करते हुए ऑपरेशन त्रिनेत्र के अन्तर्गत सभी चौराहों एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर कैमरों को स्थापित कराने की कार्यवाही की जाए। थाना प्रभारी को IGRS से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण करने/ कराये जाने तथा चौकीदारों एवं बी.पी.ओ. को अपने क्षेत्र से सम्बन्धित आवश्यक सूचनाओं के संकलन एवं जनसंवाद स्थापित करते हुए शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×