इलाज कराने आये कैदी ने पुलिस कस्टिडी से भागने का किया प्रयास

कानपुर नगर, कानपुर के लाला लाजपतराय अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी फैल गयी, जब पुलिस कस्टिडी में इलाज कराने आये एक कैदी ने पुलिस को चकता देकर भागने का प्रयास किया। लोगों की मदद से कैदी को पकडा जा सका।
जानकारी के अनुसार बुधवार को कानपुर के लाला लाजपतराय अस्पताल में पुलिस की कस्टिडी में एक कैदी को इलाज के लिए लाया गया। बताया जात है कि उसकी तबियत कुछ खराब थी, इस लिए उसे अस्पताल लाया गया है। इसी दौरान पुलिस को चकमा देकर कैदी ने भागने की कोशिश की जिससे वहां मौजूद पुलिस कर्मियों को हांथ-पांव फूल गये। कैदी को भागता देख पुलिस कर्मियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद अस्पताल परिसर में मौजूद आम जनता ने बडी मशक्कत के बाद भाग रहे कैदी को पकडा, जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली। पूरे घटनाक्रम के बाद पुलिस कर्मियों ने आम जनमानस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×