किसान के खेत में दिखा विशालकाय अजगर

#  पहले भी इस क्षेत्र में देखे गये बडे अजगर, वन विभाग को दी गयी सूचना

कानपुर नगर, कानपुर के एक गांव में एक बार फिर विशालकाय अजगर देखने को मिला, जिसके बाद अजगर को देखने के लिए भीड लग गयी। वहीं ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। अजगर निकलने का वीडियों सोशल मीडिया में भी वायरल कर दिया गया।

 

जानकारी के अनुसार थाना नर्वल क्षेत्र के अखरी गांव में एक किसान रामकुमार यादव के खेत में एक विशालकाय अजगर देखने को मिला। अजगर निकलने की सूचना पर बडी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गये और मोबाइल से वीडियों बनाने लगे। किसी के द्वारा सोशल मीडिया में वीडियों में वायरल कर दिया गया। फिलहाल ग्रामीणों ने वन विभाग को अजगर निकलने की सूचना दी गयी। बताया जाता है कि अजगर की लम्बाई लगभग 15 फिट की थी और यह पहली बार नही है, इससे पहले भी इस क्षेत्र में अजगर निकलने की घटनाये हो चुकी है।। कुछ दिन पहले ही रूमा में दो विशालकाय अजगर दिखाई दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'वो हमसे दोस्ती करना चाहती हैं, लेकिन मैं नहीं करूंगा', ट्रंप ने मेलोनी के बारे में फिर लिखी ऊल-जलूल बातें; कल इटली PM ने दिया था मुंहतोड़ जवाब | महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा, हनुमान मंदिर परिसर में छत गिरी; मलबे में कई श्रद्धालु दबे, मची अफरातफरी | पुलिस पर हमला कर पति को छुड़ाने की कोशिश करने के आरोप में TMC नेता जहांगीर खान की पत्‍नी सरीना गिरफ्तार | तेज प्रताप ने आकाश के खिलाफ दर्ज कराई FIR, बोले- पिता लालू यादव और मेरी हत्या करवाना चाहता है अनुष्का का भाई
Advertisement ×