कानपुर। पुलिस आयुक्त द्वारा कानपुर नगर के गंगा नदी किनारे स्थित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों का जायजा लिया गया। रिवर बैंक एवं लो-लाइन क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखते हुए घाटों पर सतर्कता बढ़ाई गई है तथा किसी भी आपदा की स्थिति से निपटने हेतु इमरजेंसी कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर पुलिस उपायुक्त महेश कुमार सहित अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
