पुलिस आयुक्त द्वारा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ संवाद एवं समन्वय बैठक 

कानपुर। पुलिस आयुक्त द्वारा पुलिस आयुक्त कार्यालय स्थित सभागार में जनपद के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ संवाद एवं समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था डॉ. विपिन ताडा एवं अपर पुलिस उपायुक्त/स्टाफ ऑफिसर योगेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा निर्मित ‘Silent Crimes’ फिल्म का प्रदर्शन किया गया तथा पुलिस के अनुभवों, सामाजिक जिम्मेदारियों एवं जन-जागरूकता में सोशल मीडिया की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में जनपद के विभिन्न मुद्दों को सकारात्मक रूप से उजागर करने एवं जनहित से जुड़े विषयों पर जागरूकता फैलाने में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की भूमिका की सराहना की गई। टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, AI एवं अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के सुरक्षित एवं सावधानीपूर्वक उपयोग के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा सकारात्मक एवं रचनात्मक कंटेंट के माध्यम से समाज में जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया गया।

इन्फ्लुएंसर्स द्वारा अपने अनुभव एवं स्टोरी साझा की गईं तथा जनहित के मुद्दों पर त्वरित संवाद एवं आपसी समन्वय बनाए रखने पर सहमति बनी। युवाओं की तकनीकी समझ, नई सोच एवं सृजनात्मक दृष्टिकोण की सराहना करते हुए समाज में सकारात्मक संदेश एवं जागरूकता प्रसारित करने में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर फिर बढ़ा तनाव, ओमान तट पर जहाज पर हमला, 11 भारतीय समेत 12 लोग घायल; विदेश मंत्रालय ने जताई कड़ी आपत्ति | अब हमारी निगाह 3 पर नहीं 403 पर', अखिलेश ने तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारने के दिए संकेत तो राजभर बोले- हो गया टांय-टांय फिस्स ... Mizoram में Codeine Syrup की अवैध बिक्री पर सख्ती, रद्द होंगे Drug License |      लखनऊ में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग, ऊंची लपटों के साथ आसमान में छाया काले धुएं का गुब्बार .... Rejinagar Bypoll में नियमों के उल्लंघन पर AJUP विधायक हुमायूं कबीर अरेस्ट | 'किसी खानदान में जन्म लेने भर से आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते, जनादेश प्राप्त करना है तो सेवा कीजिए...', राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का हमला
Advertisement ×