स्वच्छता अभियान रैली निकालकर लोगो को किया जागरूक

कानपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छता अभियान की पहल की। जिसे पूरा करते हुए आज किदवई नगर स्थित कालेज की छात्राओ ने साफ – सफाई स्वच्छता अभियान रैली निकालकर लोगो को जागरूक किया। किदवई नगर स्थित डा वीरेंद्र स्वरूप इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में एनएसएस अधिकारी सीमा मिश्रा के नेतृव में बीएड प्रथम वर्ष छात्राओ ने मिलकर कालेज के आसपास क्षेत्र में घूमते हुए साफ सफाई को लेकर स्वच्छता अभियान रैली निकाली। जहा कार्यक्रम की शुरूआत प्राचार्या डॉ.पूनम मदान एवं एनएसएस अधिकारी डॉ सीमा मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर की।
इसके साथ ही कॉलेज की विभिन्न प्रयोगशालाओं की साफ – सफाई करने के बाद कॉलेज के आसपास की सड़कों को भी स्वयं सेविकाओं द्वारा साफ किया गया। रैली की शुरूआत किदवई नगर दुर्गा मंदिर से हुई जो कि वापस घूमकर कॉलेज में संपन्न हुई। वही स्वयं सेविकाओ ने स्वच्छता जागरूकता नारे लगाते हुए आसपास के लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। बता दे कि जिन क्षेत्रवासियों के घर के बाहर कूड़ा पड़ा था। छात्राओ ने बीमारियो का हवाला देते हुए उन सभी से सड़क में दुबारा कूड़ा न फैलाने की अपील की। जहा कालेज की अध्यापिकाएं एवं छात्राए मौके पर मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×