लोहे के तवे पर बनाना है क्रिस्पी डोसा तो इन टिप्स का रखें ध्यान, मिलेगा मार्केट जैसा स्वाद

लगभग हर किसी को साउथ इंडियन फूड काफी ज्यादा पसंद होता है। तो वहीं सेलिब्रिट्री भी साउथ इंडियन फूड को लेकर अपना प्यार जग जाहिर कर चुके हैं। कई एक्टर और एक्टर्स ने य़ह भी बताया कि सांभर और चटनी के साथ वह नाश्ते में डोसा खाना पसंद करते हैं। क्योंकि यह काफी हेल्दी होता है। वहीं कई लोग घर पर बाजार जैसा डोसा बनाने का प्रयास करते हैं। लेकिन लोहे के तवे पर यह चिपक जाता है। जिससे न सिर्फ डोसा का टेस्ट खराब होता है, बल्कि तवा भी खराब हो जाता है।

गंदा न हो तवा

अगर आप भी घर पर डोसा बनाना चाहती हैं, तो पहले तवे को अच्छे से साफ कर लें। तवे पर तेल या गंदगी नहीं लगी रहेगी, तो डोसा सही नहीं बनेगा। इसलिए तवे को अच्छे से साफ करने के बाद डोसा बनाना चाहिए।

ऐसे चिकना करें तवा

आपको बता दें कि डोसा बनाने के लिए तवा को पहले से तैयार कर लेना चाहिए। तवा को तैयार करने के लिए आलू और प्याज काट लें। फिर आधे कटे आलू व प्याज को तेल में डुबोकर इसको चिकना करें।

तवा को पहले गर्म फिर करें ठंडा

अगर तवे पर लगातार डोसा चिपक रहा है, तो पहले तवे को अच्छे से गर्म करें और फिर ठंडा कर लें। ऐसे में जब आप तवा पर डोसा बनाएंगी तो यह पहले से ज्यादा कुरकुरा बनेगा।

ना करें ऐसी गलतियां

डोसा बनाने के दौरान फ्रिज से बेटर निकालकर तुरंत इस्तेमाल न करें। बेटर को फ्रिज से निकालकर इसको कुछ देर के लिए बाहर रखें। बेटर तैयार करने के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि इसमें ज्यादा पानी नहीं डाला गया। क्योंकि बेटर में ज्यादा पानी होने से डोसा फटने लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×