राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने आयुक्त मोबाईल कोर्ट में 28 दिव्यांगों की रखी समस्या

कानपुर। दिव्यांगजन आयुक्त उत्तर प्रदेश के कोर्ट में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने 28 दिव्यांगजनो की समस्या प्रस्तुत करवाया। जिस पर आयुक्त ने सम्बन्धित अधिकारियों को जवाब देने का निर्देश दिया।
वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि परियोजना अधिकारी डूडा, पुलिस आयुक्त, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, तहसील, आयुध निर्माणी से जुड़े मामले उन्होने उठाया । डूडा कार्यालय ने दिव्यांगजनो का आसरा आवास योजना में आरक्षण नहीं दिया है, वही तहसील मे दिव्यांगजन के आय प्रमाण पत्र आमदनी से अधिक के बनाये जा रहे है, पुलिस द्वारा दिव्यांगजन अधिनियम 2016 के अन्तर्गत दिव्यांगजनो कि रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही है , मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में यू० डी० आई० डी० कार्ड आफ लाईन दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर नही बनाया जा रहा है, दिव्यांगजन का अक्षमता प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है, वही आयुध निर्माणी में पारिवारिक पेंशन के लिये परेसान करने की शिकायत दर्ज कराई।
वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि मोबाईल कोर्ट से दिव्यांगजनो की समस्याओं का त्वरित समाधान होने से दिव्यांगजन में आशा कि किरण जगी है| समय समय पर मोबाईल कोर्ट का आयोजन होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×