भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ के संयोजक से दिव्यांग बोर्ड में हुई अभद्रता, दिव्यांगो में रोष

  • राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने घटना की कडे़ शब्दों में कि निन्दा
  • दिव्यांग बोर्ड से आर०के० सिंह को न हटाया गया तो होगा आन्दोलन 
कानपु। दिव्यांग बोर्ड के बड़े बाबू  द्वारा दिव्यांग बोर्ड मे दिव्यांगजनो से अभद्रता करने व अपमानित करने कि घटना आय दिन बढ़ती जा रही है। अधिकारियों से शिकायत करने पर भी कोई कार्यवाही नहीं होती है। आज भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ उत्तर क्षेत्र के संयोजक हिरदेश सिंह के साथ दिव्यांग बोर्ड के बड़े बाबू आर० के० सिंह ने ने उर्सला अस्पताल में लगने वाले दिव्यांग बोर्ड में उस समय अभद्रता किया जब वो 15 दिव्यांगजनो का प्रमाण पत्र बनवाने गये थे। हिरदेश सिंह ने इस घटना कि शिकायत जिलाधिकारी व पार्टी के जिला अध्यक्ष से किया है। उन्होंने कहा है कि आर०के०सिंह को दिव्यांग बोर्ड से नहीं हटाया गया तो भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर धरना देगी। उधर जैसे ही इस घटना कि जानकारी राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार को हुई तो उन्होंने इस घटना कि निन्दा की और कहा कि दिव्यांगजनो का अपमान बरदास्त नहीं किया जायेगा। जल्द ही इस मामले में दोषी वरिष्ठ लिपिक के खिलाफ कार्यवाही नहीं होती है तो होने वाले आन्दोलन मे राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी अपनी सहभागिता दर्ज करायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
सुरों की मल्लिका Asha Bhosle का निधन, कल Shivaji Park में होगा अंतिम संस्कार | West Bengal में गरजे Yogi Adityanath, बोले- TMC के गुंडों का UP मॉडल से होगा इलाज | 'ईरान को नरक में भेज देंगे, होर्मुज स्ट्रेट से... ', वार्ता फेल होने के बाद आगबबूला हुए ट्रंप | 'TMC की निर्मम सरकार चाय बागानों को भी बर्बाद कर दी', दार्जिलिंग में गरजे PM मोदी
Advertisement ×