बलात्कार से पीडित युवती काट रही थानों के चक्कर

कानपुर नगर, कानपुर के थाना बिधनू क्षेत्र में एक युवती का बलात्कार हो जाता है। घटना के दौरान वह अपने भाई के साथ ट्रक में उन्नाव जाने का सफर कर रही थी। सफर के बीच खेतों में भाई के शौच जाने के बाद पीडित के गांव का निवासी ट्रक चालक ने क्लीनर के साथ मिलकर युवती का बलात्कार किया और फिर भाई तथा बहन को जान की धमकी देते हुए उन्नाव में ट्रक से उतार दिया। पीडित युवती तथा उसका भाई पहले अपने निवास स्थान वाले थाने पहुंची जहां से दोनो को बिधनू थाने भेज दिया गया। अब दोनो भाई-बहन थानो के चक्कर लगा रहे है।
जानकारी के अनुसार हमीरपुर के कुरारा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 17 वर्षीय युवती बीती 24 फरवरी को अपने भाई के साथ उन्नाव जा रही थी। पीडिता की माने तो उसके पिता दिव्यांग है तथा पतिा और उनकी माता उन्नाव के एक ईट भटठे में रहकर मजदूरी करती है और वह दोनो भाई बहन उन्ही के पास जा रहे थे। पीडिता ने बताया कि वह अपने भाई के साथ गांव से निकली थी और गांव के ही रहने वाले ट्रक चालक पिंटू के ट्रक में बैठ गऐ। बताया कि बिधून शंभुआ ओवरबिज के पास उसका भाई ट्रक से उतरकर खेतों में जब शौच के लिए गया हुआ था, तब चालक पिंटू और क्लीनर से जबरन उसके साथ ट्रक के केबिन में बलात्कार किया और उसके तथा भाई के विरोध करने पर उन्हे जान से मारने की धमकी दी गयी। बताया कि उसके बाद उन्हे उन्नाव में उतार कर वह लोग लखनऊ की ओर चले गये। पीडिता ने घटना अपने माता-पिता को बताई। पीडिता, मां और भाई के साथ वह कुरारा थाना पहुंची जहां मामला बिधनू थाने के बताकर उन्हे बिधनू भेज दिया गया, कई चक्कर लगाने के बाद पीडित परिवार पुलिस अधिकारी से मिला, जिसके उपरान्त थाना बिधनू में पुलिस ने मुकदा दर्ज कर पीडिता को मेडिकल के लिए भेज दिया वहीं पुलिस द्वारा बताया गया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×