मार्ग दुर्घटना में चालक व परिचालक गंभीर रूप से घायल

#  आगे चल रहे डंफर ने मारी अचानक ब्रेक, पीछे से घुसा ट्रक
कानपुर नगर, कल की बीती देर रात घाटमपुर क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिसके कारण उस ट्रक के पीछे चल रहा एक डफंर ट्रक में घुस गया तो वहीं उसके पीछे दूसरा डंफर भी टकरा गया। हादसे में पीछे वाले डंफर के चालक तथा परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गये।
जानकारी के अनुसार घाटमपुर क्षेत्र के पतारा में एक तेज रफ्तार ट्रक ने अचानक ब्रेक लग दी, जिससे उसके पीछे चल रहे दो डंफर पीछे से ट्रक से भिड गये। इस हादसे में पीछे चल रहे ट्रक का चालक तथा परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भिजवाया जहां हालत गंभीर होने के कारण दोनो घायलों को हैलट भेज दिया गया। बताया जाता है कि हादता पतारा के टेनापुर मोड के पास हुआ तथा इसमें दिव्यांश तथा अखिलेश जो हमीरपुर के रहने वाले है वह बुरी तरह जख्ती हो गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'वो हमसे दोस्ती करना चाहती हैं, लेकिन मैं नहीं करूंगा', ट्रंप ने मेलोनी के बारे में फिर लिखी ऊल-जलूल बातें; कल इटली PM ने दिया था मुंहतोड़ जवाब | महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा, हनुमान मंदिर परिसर में छत गिरी; मलबे में कई श्रद्धालु दबे, मची अफरातफरी | पुलिस पर हमला कर पति को छुड़ाने की कोशिश करने के आरोप में TMC नेता जहांगीर खान की पत्‍नी सरीना गिरफ्तार | तेज प्रताप ने आकाश के खिलाफ दर्ज कराई FIR, बोले- पिता लालू यादव और मेरी हत्या करवाना चाहता है अनुष्का का भाई
Advertisement ×