अधिवक्ता पेंशन योजना की गारंटी कर अपने संकल्प पत्र में शामिल कराएं मोदी: पंoरवीन्द्र शर्मा 

कानपुर, अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समिति के नेतृत्व में अधिवक्तागण पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे जहां पर बोलते हुए संयोजक पंडित रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष लायर्स एसोसिएशन ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष से अधिक होने के बाद भी अभी तक राष्ट्रीय स्तर अधिवक्ताओं की कोई सामाजिक सुरक्षा योजना नही है। मोदी जी लोकसभा चुनाव से पूर्व अधिवक्ता हितार्थ अपने संकल्प पत्र में गारंटी दे अधिवक्ता पेंशन योजना जिसके अंतर्गत कम से कम रुपया 15000 प्रतिमाह देय हो लागू की जाय।
अधिवक्ता कल्याण निधि योजना जिसके अंतर्गत 30 वर्ष की सदस्यता पर परिपक्वता राशि रुपया 10 00 000 देय हो लागू की जाय ।
 अधिवक्ता स्वास्थ्य बीमा कवर योजना रुपया 5 00 000 लागू कीजाय या अधिवक्ताओं को आयुष्मान योजना से जोड़ा जाय।युवा अधिवक्ता प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत नवागंतुक युवा अधिवक्ताओं को प्रथम 5 वर्ष तक रुपया 10000 प्रतिमाह की प्रोत्साहन राशि दी जाय। अधिवक्ताओं को निवास हेतु नो प्रॉफिट नो लॉस पर आवासीय प्लाट दिए जाय। अधिवक्ताओं की सुरक्षा और जीवन रक्षा हेतु अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम शीघ्र लागू किया जाय।हम अधिवक्ताओं की सामाजिक सुरक्षा / जीवन रक्षा हेतु  हमारे सुझावों को अपनी पार्टी के संकल्प पत्र में शामिल कर गारंटी देते हुए हम अधिवक्ताओं को अनुग्रहित करें। सुझावपत्र प्राप्त कर पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने कहा कि हम आपका पत्र आवश्यक कार्यवाही हेतु आगे भेज देंगे।प्रमुख रूप से भानू प्रताप द्विवेदी हर्ष वर्मा उपाध्यक्ष लायर्स एसोसिएशन संजीव कपूर नूर आलम अतुल सिंह विनोद गुप्ता रुखसार अहमद पंकज दीक्षित अनिल बाबू चौधरी जितेंद्र शुक्ला शुजा अब्बास राम नवल कुशवाहा आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×