रमजान में एकत्रित कूड़े के ढेरों और आवारा जानवरों की समस्या के विरुद्ध सत्याग्रह 

कानपुर। रमजान के वक्त जूही लाल कॉलोनी और निराला नगर में लगे कूड़े के ढेरों पर आक्रोशित क्षेत्रीय लोगों,रोजेदारों और दुकानदारों ने आज सपा नेता अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में नगर निगम प्रशासन को जगाओ सत्याग्रह करते हुए  नगर निगम से रमजान के दौरान इस अमानवीय व नरकीय स्तिथि से छुटकारा दिलवाने की मांग करी।
क्षेत्रीय लोगों ने कूड़ा नहीं ये मौत है प्रशासन की सौगात है आदि पोस्टर लेकर सत्याग्रह किया। सपा नेता अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की तीन महीने से निराला नगर कूड़ा घर बन कर तैयार है पर न ही कूड़ा घर शुरू हुआ और न ही कूड़ा यहां से नियमति तरीके से हटता है।रमजान के वक्त मिश्रित आबादी वाले जूही लाल कॉलोनी और निराला नगर क्षेत्र में कूड़े के ढेर पर एक तरफ तो ढेरों बीमारियां पनप रही हैं और वहीं आवारा जानवर जैसे की कुत्ते और सांड भी एकत्रित रहते है।क्षेत्रीय लोग,रोजेदार और दुकानदार बेहद परेशान हैं और बदबू,बिमारियों,आवारा जानवरों के हमले के बीच रहने को मजबूर हैं।सत्याग्रह के माध्यम से नगर निगम से मांग की गई की क्षेत्रीय जनता को कूड़े के ढेरों और आवारा जानवरों की समस्या से मुक्ति दिलवाएं और नवनिर्मित कूड़ा घर शुरू करवाएं।
अभिमन्यु गुप्ता, साकिफ कुरैशी,काले खान,सरफराज अहमद,दीपू श्रीवास्तव,रिंकू गुप्ता,रोहित सेठ,आमिर, टीटू, वाहिद, विजय, राजू, हारून, रजा, वसीम आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×