हाईवे पर खडे ट्रक में घुसी बस चालक सहित यात्री हुए घायल

कानपुर नगर, थाना नौबस्ता क्षेत्र के रामादेवी बाईपास रोड पर बने हाइवे के ऊपर खडे एक ट्रक में एक तेज रफ्तार बस पीछे से घुस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान बस चालक सहित बस की सवारियां बुरी तरह घायल हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए काशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार थाना नौबस्ता क्षेत्र के बाईपास रोड के हाईवेपर जो प्रताप होटल के पास पडता है। हाइवे पर रोड किनारे खडे ट्रक में एक तेज रफ्तार बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। बताया जाता है कि गति तेज होने के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया था। फिलहाल दुघर्टना में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई तो वहीं बस चालक सहित अन्य सवारियां भी घायल हो गयी। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा तत्काल सहायता प्रदान करते हुए घायलों को इलाज के लिए काशीराम अस्पताल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'वो हमसे दोस्ती करना चाहती हैं, लेकिन मैं नहीं करूंगा', ट्रंप ने मेलोनी के बारे में फिर लिखी ऊल-जलूल बातें; कल इटली PM ने दिया था मुंहतोड़ जवाब | महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा, हनुमान मंदिर परिसर में छत गिरी; मलबे में कई श्रद्धालु दबे, मची अफरातफरी | पुलिस पर हमला कर पति को छुड़ाने की कोशिश करने के आरोप में TMC नेता जहांगीर खान की पत्‍नी सरीना गिरफ्तार | तेज प्रताप ने आकाश के खिलाफ दर्ज कराई FIR, बोले- पिता लालू यादव और मेरी हत्या करवाना चाहता है अनुष्का का भाई
Advertisement ×