होली पर नही होगी यात्रियों को असुविधा, किया जायेगा कई विशेष ट्रेनों का संचालन

कानपुर नगर, होली पर्व को देखते हुए रेलवे द्वारा 28 विशेष ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया गया है, जिसमें इटावा और फतेहपुर के रास्ते दो विशेष ट्रेनों का भी संचालन किया जायेगा। बताया जाता है कि ट्रेन संख्या 04066/04065 आनंद विहार टर्मिनल-पटना-आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट वातानुकूलित विशेष ट्रेन चलाई जायेगी जो सोमवार व गुरूवार को 21 से 28 मार्च के बीच तीन फेरा चलेगी तथा 04065 पटना से मंगलवार व शुक्रवार 22 से 29 मार्च के बीच  तीन फेरा संचालित की जायेगी। 22 कोच की ट्रेन का ठहराव गोविंदपुरी स्टेशन पर भी होगा।
ट्रेन संख्या 04062/04061 दिल्ली-बरौनी-दिल्ली विशेष ट्रेन का संचालन भी होली पर होगा जिसमें 04062 दिल्ली से रविवार को 24 व 31 मार्च को तथा 04061 बरौनी से सोमवार को 25 मार्च व एक अप्रैल को दो फेरा लगाएगी। ट्रेन संख्या 04145/04146 प्रयागराज-आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट होली स्पेशल में 04145 प्रयागराज से 21 मार्च से 31 मार्च तक दस फेेरे लगायेगी तो ट्रेन संख्या 04146 आनंद विहार टर्मिनल से 22 मार्च से एक अप्रैल तक दस फेरे चलाई जायेगी। 22 कोच की ट्रेन का ठहराव फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल के साथ ही इटावा स्टेशन पर होगा। ट्रेन संख्या 07219/07220 सिंकदराबाद-गोमती नगर का संचालन भी कानपुर वाया कानपुर सेंट्रल, उरई के रास्ते 20 व 22 मार्च को किया जायेगा। ट्रेन संख्या 07229 कचिगुडी-रक्सौल 22 मार्च को चित्रकूट के मानिकपुर से होते हुए गुजरेगी तो 17230 रक्सौल-कचिगुडी 26 मार्च को वाया मानिकपुर संचालित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×